फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the robbery miscreants dragged the car driver on the road and killed him

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: बदमाशों ने लूट के बाद कार चालक की सड़क पर घसीटकर की हत्या, वीडियो देख दहल जाएंगे

Wed, 11 Oct 2023 02:07 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

महिपालपुर इलाके में बदमाशों ने लूट के बाद कार चालक को सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटा। जिसका दिल दहला देने वाला एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
After the robbery miscreants dragged the car driver on the road and killed him
Delhi Crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंझावला में हुए दिल दहला देने वाले कांड को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला महिपालपुर में एनएच-8 पर मंगलवार रात को सामने आया। बदमाश टैक्सी को लूटने के बाद चालक को एक किलोमीटर तक घसीटते ले गए। घिसटने से चालक के एक हाथ के चिथड़े उड़ गए। सिर का एक हिस्सा और शरीर के पिछले हिस्सा का मांस सड़क पर रगड़ने से पूरी तरह घिस गया। 

विज्ञापन


पीड़ित फरीदाबाद निवासी बिजेंदर शाह (43) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस शुरू में सड़क दुर्घटना की कार्रवाई कर रही थी, लेकिन वारदात के दो वीडियो सामने आने पर पुलिस के होश उड़ गए। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वसंत कुंज (नाॅर्थ) थाना पुलिस ने हत्या व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात एनएच-8 पर अर्जुन विहार (आर्मी) से लेकर महिपालपुर के बीच हुई। माना जा रहा है कि यहां बदमाशों ने बिजेंदर से ओला व उबर में चलने वाली उसकी टैक्सी लूट ली। इसके बाद टैक्सी से नीचे फेंक दिया। इस दौरान उसका एक हाथ पिछले पहिये में अटक गया। 


बदमाश जब टैक्सी लेकर भागे तो बिजेंदर साथ में घिसटता चला गया। पता होने के बावजूद बदमाशों ने टैक्सी नहीं रोकी। बदमाश उसे एक किमी तक घसीटते ले गए। हालांकि पुलिस 500 मीटर दूर घसीटने की बात कह रही है। घिसटने से बिजेंदर के कपड़े फट गए। एक हाथ, सिर का एक हिस्सा व शरीर का पिछला हिस्सा पूरी तरह घिस गया। हड्डियां भी घिस गईं। टैक्सी से छूटकर बिजेंदर बीपीआरएनडी के कार्यालय के पास जाकर गिरकर सर्विस रोड पर पहुंच गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना रात 11.30 बजे मिली थी। पुलिस शुरू में सड़क दुर्घटना की कार्रवाई कर रही थी। कुछ समय बाद पुलिस को घटना स्थल के दो वीडियो मिले। इन्हें देखने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। वसंत कुंज (नाॅर्थ) थाना पुलिस ने हत्या व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एनएच-8 पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर, 2022 की देर रात कंझावला में भी ऐसी ही वारदात हुई थी, जिसमें बदमाशों ने अंजलि नाम की लड़की को 13 किमी तक घसीटा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पता होने के बावजूद बदमाशों ने कार नहीं रोकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed