जालंधर में प्रांत प्रमुख पर गोलीबारी के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई RSS कार्यालय की सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में आरएसएस के प्रांत प्रमुख सह सरसंघ चालक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर शनिवार रात हुए हमले के बाद दिल्ली के झंडेवालान स्थित आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुख्यालय पर हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही स्थानीय थाने को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि मुख्यालय पर पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।
दिल्ली पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवान तैनात
जालंधर की घटना के बाद सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है। मुख्यालय पर दिल्ली पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं।
सुरक्षा में तैनात जवानों को साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि मुख्यालय पर आने वाले सभी लोगों की व्यापक जांच के बाद उन्हें मुख्यालय के भीतर जाने की अनुमति दें।
गौरतलब है कि शनिवार रात जालंधर में आरएसएस के प्रांत प्रमुख सह सरसंघ चालक ब्रिगेडियर(रिटायर्ड) जगदीश गगनेजा पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। जगदीश गगनेजा को तीन गोली लगी है।