फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the arrest of Jitendra Nagpal several secrets open

नागपाल की गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज

Sun, 01 Mar 2015 09:35 AM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
After the arrest of Jitendra Nagpal several secrets open

कॉरपोरेट जासूसी मामले में गिरफ्तार लोकेश से पूछताछ में कई अधिकारियों के निजी सचिवों व सहायकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने लोकेश का रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए उक्त जानकारी कोर्ट को दी। कोर्ट ने पुलिस की मांग पर लोकेश का पुलिस रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


नोएडा स्थित एनर्जी कंसलटेंसी फर्म इंफ्रालाइन एनर्जी के कर्मचारी लोकेश शर्मा को पुलिस ने पांच दिनों के रिमांड के बाद शनिवार को द्वारका जिला अदालत के सीएमएम सतीश कुमार अरोड़ा के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की दलीलों के मद्देनजर लोकेश शर्मा का रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपियों को एफआईआर व अन्य दस्तावेज की कॉपी मुहैया करवाने का निर्देश पुलिस को दिया है। कोर्ट ने कहा है कि पुलिस तीन मार्च तक बताए कि इस मामले में भारतीय गोपनीय दस्तावेज अधिनियम लागू होगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड बढ़ाने का किया है आग्रह

After the arrest of Jitendra Nagpal several secrets open

आरोपी का रिमांड बढ़ाने का आग्रह करते हुए पुलिस ने कहा कि लोकेश से पूछताछ के दौरान अफसरशाहों के निजी सचिवों व सहायकों के अलावा अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसकी जांच करना जरूरी है। इसके अलावा लोकेश को जितेंद्र नागपाल व विपिन कुमार को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ करनी है।

पुलिस ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव के निजी सचिव व यूपीएससी मेंबर छतर सिंह के निजी सहायक विपिन कुमार को गोपनीय कागजात हासिल करने के आरोप में 25 फरवरी को गिरफ्तार किया था। यह दोनों आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं।

पुलिस के रिमांड आवेदन का विरोध करते हुए लोकेश शर्मा के वकील डीके येती ने कहा कि उनका मुवक्किल पिछले पांच दिन से पुलिस रिमांड पर है। यह रिमांड जरूरत से ज्यादा था और पुलिस उससे कागजात पहले ही बरामद कर चुकी है।

जितेंद्र नागपाल के खुलासे के बाद घेरे में आई है ये कंपनी

After the arrest of Jitendra Nagpal several secrets open

आईजीआई एयरपोर्ट का रखरखाव करने व निर्माण कंपनी जीएमआर भी कॉरपोरेट जासूसी कांड में घिरती नजर आ रही है। जासूसी कांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कंपनी के मैनेजर स्तर के अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।


क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने जीएमआर के मैनेजर से पूछताछ होने की पुष्टि की है। तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि जीएमआर का मैनेजर गोपनीय दस्तावेज लेता था। क्राइम ब्रांच को तफ्तीश में ये पता लगा कि है कि कई और निर्माण करने वाली कंपनियां भी संदेह के घेरे में हैं।

दिल्ली पुलिस मैनेजर की निशानदेही पर जीएमआर के कुछ कार्यालयों पर छापेमारी कर गोपनीय दस्तावेज बरामद करने में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मैनेजर से शुक्रवार और शनिवार को भी पूछताछ की गई।

नागपाल के मैनेजर से थे अच्छे संबंध

After the arrest of Jitendra Nagpal several secrets open

पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव के निजी सचिव रहे जितेंद्र नागपाल और मैनेजर के अच्छे संबंध थे। ये भी बताया जा रहा है कि लोकेश भी जीएमआर के कुछ लोगों को कागजात देता था।

क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने इस बात की पुष्टि की है कि क्राइम ब्रांच ने सड़क परिवहन मंत्रालय के एक निजी सचिव व यूपीएसएस के कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने शनिवार शाम तक  किसी और की गिरफ्तार नहीं की थी। पुलिस संबंधित मंत्रालयों को दस्तावेज भेज रही है जिससे ये पता लग सके कि  दस्तावेज कितने गोपनीय हैं। दस्तावेज गोपनीय होंगे तभी आफिशियल सीक्रेट एक्ट लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed