{"_id":"5d42360b8ebc3e6c9d3b509e","slug":"after-the-akshardham-temple-the-video-of-the-stunt-on-rajghat-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षरधाम मंदिर के बाद अब राजघाट पर स्टंट, पुलिस ने किया बाकी का काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षरधाम मंदिर के बाद अब राजघाट पर स्टंट, पुलिस ने किया बाकी का काम
Thu, 01 Aug 2019 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
राजघाट पर स्टंट
- फोटो : अमर उजाला
अक्षरधाम मंदिर के बाद अब बुधवार को सोशल मीडिया पर कार स्टंट का एक और मामला सामने आया है। वीडियो में राजघाट के पास महिंद्रा की एसयूवी गाड़ी पर एक युवक छत और दूसरा गाड़ी के बोनट पर बैठा दिख रहा है। वीडियो राजघाट के पास रिंग रोड का है।
विज्ञापन
लोगों ने लड़कों को करतब करते हुए देखा तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। दरियागंज ट्रैफिक सर्किल पुलिस ने आरोपी की पहचान कर खतरनाक ड्राइविंग में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक वीडियो राजघाट के पास रिंग रोड का है। यहां सफेद रंग की एसयूवी गाड़ी पर कुछ लड़के झंडा लगाकर गाड़ी की छत और बोनट पर बैठे दिख रहे हैं। इनके साथ ही काफी तेज गति से बाकी ट्रैफिक भी चल रही है।
विज्ञापन
उसी में कुछ लोग इसका वीडिया बना रहे हैं। कार चालक ने खतरनाक स्टंट कर न सिर्फ कार पर बैठे युवकों की जान को खतरे में डाला बल्कि बाकी वाहन चालकों के लिए भी परेशानी खड़ी की। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की।