फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Sonia gandhi becomes interim president delhi gets congress president soon

सोनिया के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली को जल्द नया नेतृत्व मिलने की आस

Sun, 11 Aug 2019 07:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
After Sonia gandhi becomes interim president delhi gets congress president soon
सोनिया गांधी - फोटो : PTI

पूर्व अध्यक्ष और यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही दिन में पार्टी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः 'पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद शीला ने मुझे संभाला', सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं। आप और भाजपा पूरी रणनीति के साथ प्रचार में जुट गई हैं। कांग्रेस में अभी प्रदेश नेतृत्व ही नहीं तय है। ऐसे में गुटबाजी पर तुरंत विराम जरूरी है। हारून यूसुफ, राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष हैं, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव पर नजर लगाए हैं। कयास है कि दिवंगत शीला दीक्षित के उत्तराधिकारी का नाम जल्द घोषित कर गुटबाजी को रोका जाएगा। इसके बाद ही प्रदेश कांग्रेस चुनावी तैयारी में जुट पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के नेताओं का मानना है कि नए अध्यक्ष का नाम सोनिया गांधी तय करेंगी। इससे सभी कार्यकर्ताओं में संदेश जाएगा कि उसकी खिलाफत सीधे आलाकमान के फैसले को नकारना होगा। इसे पार्टी से बगावत माना जाएगा। इन हालात में कोई भी गुट नए प्रदेशाध्यक्ष के फैसलों को नजरंदाज नहीं कर सकेगा। 

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा निलंबित, पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को भेजा ईमेल

उधर, प्रदेश के नेताओं का मानना है कि दिल्ली पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की भी नजर रहेगी। चुनाव प्रचार और रणनीति में भी दोनों नेताओं का दखल रहेगा. ऐसे में पार्टी को हर हाल में एकजुटता दिखानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed