फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Seven years temperature will touch again 45 degrees in Delhi

आज भी 45 डिग्री पर तपेगी दिल्ली, रेड वार्निंग जारी

Sat, 01 Jun 2019 12:24 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 01 Jun 2019 12:24 AM IST
सार

सप्ताह भर झेलनी पड़ेगी लू की मार, उत्तर-भारत में लू का कहर जारी रहने की संभावना

विज्ञापन
After Seven years temperature will touch again 45 degrees in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। 7 साल बाद तापमान फिर 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने में अब तक का सबसे गर्म दिन भी रहा। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। यह वार्निंग तब जारी की जाती है, जब मौसम सबसे खराब स्तर पर रहने की संभावना हो।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्षरधाम मंदिर के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 46.6, पालम केंद्र पर 46.2, आयानगर केंद्र पर 46, जाफरपुर केंद्र पर 45.5, नजफगढ़ केंद्र पर 45.2, मुंगेशपुर केंद्र पर 44.8, लोदी रोड केंद्र पर 44.5 और रिज केंद्र पर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


दिनभर लू के तेज थपेड़ों ने लोगों को बेहद परेशान किया। शनिवार को भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है, लेकिन रेड वार्निंग हट सकती है। अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले तीन दिन गर्मी की स्थिति गंभीर होने के साथ-साथ लू का कहर जारी रहने की भी संभावना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल का रिकॉर्ड ध्वस्त
मौसम विभाग के मुताबिक, सात साल पहले 2012 में 31 मई को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इसके बाद 2013 में 40 डिग्री, 2014 में 43 डिग्री, 2015 में 43 डिग्री, 2016 में 32 डिग्री, 2017 में 37 डिग्री और 2018 में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ थे। शुक्रवार को इसने सात साल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed