{"_id":"59b69a1c4f1c1bec7f8b5fe8","slug":"after-pradyuman-murder-police-started-audit-for-safety-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद टूटी पुलिस की नींद, स्कूलों में सुरक्षा का ऑडिट किया शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद टूटी पुलिस की नींद, स्कूलों में सुरक्षा का ऑडिट किया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
रयान स्कूल हत्याकांड मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के रायन स्कूल में छात्र की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में सुरक्षा का ऑडिट करना शुरू किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस की टीमें सोमवार को स्कूलों में पहुंची थी। पुलिस टीमों ने सुरक्षा का जायजा लिया। शुरूआती जांच में स्कूलों की सुरक्षा में काफी खामियां पाई गई है।
दक्षिण जिले के एक थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद स्कूलों की सुरक्षा का ऑडिट करना शुरू कर दिया है। स्कूलों में ये देखा जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरें लगे हैं या नहीं। स्कूल के गेट पर सिक्यूरिटी गार्ड है या नहीं। स्कूल ड्राइवर, कंडेक्टर व सिक्यूरिटी गार्ड का वेरीफिकेशन हो रहा है या नहीं।
दक्षिण-पूर्व जिले के एक थानाध्यक्ष ने बताया कि कई स्कूलों में तो नाम को भी सिक्यूरिटी सिस्टम नहीं है। थानाध्यक्षों का कहना है कि अभी स्कूलों में सिक्यूरिटी की ऑडिट शुरू किया जा रहा है। ऑडिट करने केबाद स्कूलों को सुरक्षा से संबंधी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। थाने से पुलिसकर्मियों को भेजकर स्कूल के नॉन टीचिंग स्टाफ का पुलिस वेरीफिकेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी देखा जा रहा है कि स्कूलों की बाउंड्री बाल तो टूटी हुई तो नहीं है। थानाध्यक्ष सभी हर एक स्कूल के साथ बैठक कर सुरक्षा व स्कूल स्टाफ की निगरानी के बारे में बताएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने रविवार दोपहर को आईआईटी में एक बैठक कर सभी डीसीपी व थानाध्यक्षों को स्कूलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी।
- दिल्ली पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं
- दिल्ली पुलिस ऑडिट के बाद देगी सुरक्षा के निर्देश