फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after murder burnt dead body, found broken bangles from the spot

हत्या कर बिटौरे में जला दी लाश, मौके से मिली टूटी हुई चूड़ियां

Tue, 09 Feb 2016 09:20 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
after murder burnt dead body, found broken bangles from the spot

चोला कोतवाली देहात के गांव जाहिदपुर में हत्या कर शव को बिटौरे में रखकर जला दिया गया। मंगलवार सुबह वारदात का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन


आनन-फानन मौके पर पुलिस ने शव के अवशेषों को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही कि लाश महिला की थी।

विज्ञापन


हालांकि दो बिटौरों के जलने से ग्रामीणों ने दो शवों को जलाने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस इलाके में हुई गुमशुदगी के रिकॉर्डों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से टूटी हुई कांच की चूड़ियां मिली

after murder burnt dead body, found broken bangles from the spot

रामनिवास गिरी पुत्र चुन्नी गिरी ने पुलिस को बताया कि बंबे के किनारे उसके दो बिटौरे थे। सोमवार रात अज्ञात लोगों ने एक लाश बिटौरों में रखकर आग लगा दी।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने यह जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। काफी तलाशने के बाद उसमें शव के अवशेष(हड्डियां) मिलीं।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से घटना स्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।

पुलिस को मौके से टूटी हुई कांच की चूड़ियां मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लाश किसी महिला की थी। ग्रामीणों ने दो शव जलाए जाने की आशंका जताई है जिसमें एक महिला और एक पुरुष है।

हत्या कहीं और की और लाश को यहां लाकर फूंका

after murder burnt dead body, found broken bangles from the spot

हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में एक शव की पुष्टि की है। साथ ही इलाके में लापता लोगों की सूची बनाकर तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हत्या कहीं और की है और लाश को यहां लाकर फूंका गया है।


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पड़ोसी गांव नगला तोता का एक परिवार पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि उसके घर से एक महिला सोमवार रात से लापता है। पुलिस ने इस लाइन पर भी काम कर रही है।

पुलिस के मुताबिक एक स्त्री या पुरुष की लाश को दो बिटौरों में रखकर जला दिया गया। अवशेषों को जांच के लिए परीक्षण के भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में लापता हुए लोगों की सूची भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed