{"_id":"5ce8edf4bdec220788127f15","slug":"after-lok-sabha-election-result-2019-cm-yogi-reach-ghaziabad-meet-volunteers-head-towards-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा जीत के बाद पहली बार गाजियाबाद पहुंचे योगी, कार्यकर्ताओं से मिलकर दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा जीत के बाद पहली बार गाजियाबाद पहुंचे योगी, कार्यकर्ताओं से मिलकर दिल्ली रवाना
Sat, 25 May 2019 12:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 May 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां गोल चक्कर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी अपनी गाड़ी से निकलकर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। सुबह करीब 12 बजकर 5 मिनट पर योगी आदित्यनाथ का काफिला हिंडन एयर फोर्स गोल चक्कर पर पहुंचा। वह दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
उनके काफिले के गोल चक्कर पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्तओं ने भाजपा समर्थन में जमकर नारे लागए। मुख्यमंत्री ने भी अपनी कार से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई जब कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की कार के आगे आ गए। पुलिस और मुख्यमंत्री के एस्कॉर्ट में तैनात जवान ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर कार के सामने से हटाया।