फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After kejriwal appeals aap leaders started the campaign against dengue

केजरीवाल की अपील के बाद आप नेताओं ने संभाला मच्छरों के खिलाफ मोर्चा

Tue, 20 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
After kejriwal appeals aap leaders started the campaign against dengue
फॉगिंग करते आप नेता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मच्छरों के खिलाफ जंग छेड़ने की अपील के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभियान की शुरुआत पूर्वी दिल्ली से की।

विज्ञापन


साथ ही लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया के प्रति जागरूक भी किया। अभियान की अगुवाई दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने की। लक्ष्मी नगर के विधायक नितिन त्यागी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पांडेय ने मंडावली इलाके में फॉगिंग कराई और लोगों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। 
विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक, सोमवार को अभियान की शुरुआत के साथ ही सभी विधानसभाओं में विधायकों की अगुवाई में फॉगिंग की गई। कई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के कई इलाकों में जाकर लोगों को किया जागरूक

After kejriwal appeals aap leaders started the campaign against dengue
अाप नेता दिलीप पांडेय - फोटो : अमर उजाला

दिलीप पांडेय ने कहा कि चिकनगुनिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दिल्ली के गली-मोहल्लों में जाकर फॉगिंग कर रहा है। 

कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए वह खुद भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही पार्टी की डॉक्टर्स सेल भी दिल्ली की सभी अलग-अलग विधानसभाओं में बीमार लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए फ्री मेडिकल कैंप लगा रही है।

उन्होंने जल्द ही दिल्ली के सेहतमंद होने की उम्मीद जताई। बता दें कि रविवार को एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मच्छरों के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर सभी लोगों को अभियान से जुड़ने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed