फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after haseeba ameen rahul meets munish yadav

हसीबा अमीन के बाद अब राहुल को मिला मुनीष का साथ

Thu, 06 Feb 2014 01:38 PM IST
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 06 Feb 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
after haseeba ameen rahul meets munish yadav

युवा कांग्रेस को राहु़ल गांधी के करीब दिखाने को कांग्रेस के विज्ञापनों में कुछ चुनिंदा चेहरे दिखाए जा रहे है। उन्हीं चेहरों में से एक है गुड़गांव का मुनीष यादव। अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर के नाम पर बसाए गए गांव कार्टरपुरी के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे मुनीष वर्तमान में बादशाहपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2008 में उसने भिवानी के टीआईटी इंस्टीट्यूट से आईटी इंजीनियरिंग की। 2010 में वह पहली बार युवा ईकाई का पंचायत अध्यक्ष चुने गए। 2012 में बादशाहपुर विधानसभा का उपाध्यक्ष। अध्यक्ष के इस्तीफा देने से वर्तमान में वह अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनके माता-पिता सरकारी स्कूल में अध्ययन कार्य करते हैं। दादा सैनिक थे। बड़ी बहन इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका में है तथा बड़ा भाई आईटी इंजीनियर है। मुनीष के फेसबुक पेज पर कुल 285 दोस्त हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस का नया नारा 'मैं नहीं हम'

after haseeba ameen rahul meets munish yadav

‘मैं नहीं हम’ के अलावा अभी कई और युवा कार्यकर्त्ता ऐसे विज्ञापनों में आने की कतार में हैं, जो बारी-बारी से कांग्रेस के विज्ञापनों में नजर आएंगे। हसीबा अमीन के ‘युवा जोश’ के नारे के बाद मुनिष को ‘मैं नहीं हम’ विषय दिया गया। मुनीष ने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग के की सलाह पर उसने ऑडिशन में हिस्सा लिया। ऑडिशन में चयन की जानकारी भी अमित ने ही दी थी। इस विज्ञापन से वह बेहद खुश है। इसके माध्यम से ही सही वह राहुल गांधी की नजरों में सीधे आ गया है।  उसने कहा कि राहुल गांधी विज्ञापन ही नहीं वास्तविकता में आम कार्यकर्त्ताओं को आगे कर हर फैसला, हर काम करते हैं। उसने बताया कि वह कई बार राहुल गांधी से मिल चुका है। पहली बार भट्टा परसोल गांव में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हसीबा की कहानी भी है चर्चा में

after haseeba ameen rahul meets munish yadav

एनएसयूआई की गोवा ईकाई की अध्‍यक्ष हसीबा अमीन युवा कांग्रेस के एक विज्ञापन 'कट्टर सोच नहीं, युवा जोश...'  में नजर आ चुकी हैं। हसीबा के नाम पर बीजेपी और सोशल मीडिया पर जमकर बवाल भी मचा है। बीजेपी का कहना है इस विज्ञापन में दिखाई गई हसीबा अमीन के ऊपर गोवा में टंकी घोटाले के आरोप हैं।

विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने खुद बनाए हैं ये विज्ञापन

after haseeba ameen rahul meets munish yadav

जानकारों के मुताबिक ऐसे विज्ञापनों के लिए तीन महीने पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। दिसंबर में पार्टी के युवा कार्यकर्त्ताओं के चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बाकायदा ऑडिशन लिए गए थे। ऑडिशन में चयन के बाद विज्ञापन के लिए याद करने को स्क्रिप्ट दी गई थी। इन विज्ञापनों की खास बात यह है कि इसे शूट करने के लिए कैमरामैन और निर्देशक ही अनुबंध के थे। स्क्रिप्ट, डायलॉग आदि सब युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने तैयार किए हैं। कई विषयों पर स्क्रिप्ट तैयार की गई। मुनीष को करीब एक सप्ताह स्क्रिप्ट याद कराने के बाद उन्हें विज्ञापन की शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया था। शूटिंग की लोकेशन भीड़भाड़ वाले इलाके में रखी गई थी। जहां लोग अपनी दिनचर्या में व्यवस्त थे। अब तक कई विज्ञापनों की शूटिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed