फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after going jail for 19 month during emergency period vishnu dutt aron studies left over

आपातकाल फ्लैशबैकः जेल जाने के कारण छूट गई थी विष्णुदत्त एरन की बीए की पढ़ाई

Wed, 27 Jun 2018 10:38 AM IST
मनोज कुमार शर्मा, न्यूज डेस्क, जेवर(ग्रेटर नोएडा)
मनोज कुमार शर्मा, न्यूज डेस्क, जेवर(ग्रेटर नोएडा) Updated Wed, 27 Jun 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
after going jail for 19 month during emergency period vishnu dutt aron studies left over
विष्णुदत्त एरन - फोटो : अमर उजाला

1975 के आपातकाल के दौरान की एक-एक बात आज भी याद आ जाती है। पुलिस ने पहले वांछित घोषित किया और फिर छह माह बाद जेल भेज दिया। जेल में बिताए 9 महीने ऐसे थे, जैसे जिंदगी में कुछ नहीं बचा है।

विज्ञापन


जेल से बाहर आया तो पता चला कि पढ़ाई भी बर्बाद हो चुकी है, लेकिन हार नहीं मानी और फिर से बीए की पढ़ाई पूरी की। आपातकाल की अपनी इन यादों को ताजा कर जेवर निवासी लोकतंत्र सेनानी विष्णु दत्त एरन भावुक हो गए।
विज्ञापन


25 जून 1975 के आपातकाल के बारे में विष्णुदत्त एरन ने बताया कि 25 जून को जेवर पुलिस ने उसे वांछित घोषित कर दिया। उस समय वे बुलंदशहर के सिकंद्राबादा स्थित जेएस डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिसंबर 1975 को कॉलेज के बाहर से उन्हें गिरफ्तार कर बुलंदशहर जेल में डाल दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें मीसा कानून के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस कानून के तहत गिरफ्तारी को कोर्ट में भी चुनौती नहीं दी जा सकती थी।

संविधान के मौलिक अधिकार भी खत्म कर दिए गए थे।  बाद में विवि ने भी ब्लैक लिस्ट कर दिया। मेरी डिग्री पर रोक लगा दी। 19 माह बाद जब आपातकाल खत्म हुआ तो जेल से बाहर आया। तब पता चला कि बीए की पढ़ाई बर्बाद हो चुकी है।

हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से बीए की पढ़ाई पूरी की। जेल में रहने के दौरान जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। परिवार के लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, उनका कहना है कि आज लोकतंत्र के जिंदा रहने की खुशी होती है। विष्णुदत्त एरन के अलावा ओमप्रकाश शर्मा, थोरा से रघुराज सिंह, नीमका गांव से वेदपाल सिंह, रबूपुरा से किशनलाल पाराशर भी जेल गए। 

एक साल जेल में बहुत यातनाएं झेलीं : नेमचंद शर्मा  

after going jail for 19 month during emergency period vishnu dutt aron studies left over
नेमचंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर के सलेमपुर गुर्जर निवासी नेमचंद शर्मा अटल को आपातकाल के दौरान 17 जुलाई 1975 कि रात को मंडी श्याम नगर घर से उठाकर पुलिस ने बुलंदशहर जेल में बंद कर दिया।

 

वहां एक दिन रखने के बाद 18 जुलाई को आगरा जेल भेज दिया गया। उन दिनों वे सिकंद्राबाद सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य थे। पुलिस आधी रात में उन्हें उठाकर ले गई। जेल में एक साल तक रहे। वहां काफी यातनाएं दी गईं।
 

जेल में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास गुप्ता,  दनकौर के गांव देवटा निवासी चौधरी तेज सिंह, दनकौर के गिरधारी लाल नगर पंचायत के चेयरमैन, व्यापारी बनवारीलाल, प्रकाश चंद नेताजी, दनकौर विवेकानंद विद्यापीठ के प्रधानाचार्य लेखराज सिंह भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed