फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after friendship a man more than 40 videos of woman were posted online sites

सिरफिरा: दोस्ती कर महिला की 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो पोर्न साइटों पर डाली, 40 लाख कैश व 35 लाख के जेवरात कर चुका था वसूल

Tue, 22 Mar 2022 02:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Mar 2022 02:46 AM IST
सार

एक पोर्न साइट से पता लगा कि फलां आईपी एड्रेस से अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड की गई हैं। आईपी एड्रेस एक मोबाइल नंबर का था। ये मोबाइल गुरुग्राम में रह रही युवती का था। पुलिस ने गुरुग्राम में युवती से पूछताछ की तो पता लगा कि वह रितेश सिंघल के साथ सहमति संबंधों के साथ रह रही है। 

विज्ञापन
after friendship a man more than 40 videos of woman were posted online sites
आरोपी रितेश सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सिरफिरे ने महिला से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाए। इसके बाद वह वीडियो व फोटो को पोर्न डालने की धमकी देकर धीरे-धीरे से महिला से पैसे वसूलता रहा। 40 लाख कैश और करीब 35 लाख रुपये की कीमत के जेवरात वसूलने के बाद भी वह नहीं माना और उसने महिला के अश्लील वीडियो व फोटो पोर्न साइटों पर अपलोड कर दिए। महिला ने पुलिस ने शिकायत कर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई, उसकी सुनवाई नहीं तो महिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंटेजीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने मामला दर्जकर सिरफिरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व छेड़छाड़ के चार मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


आईएफएसओ अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश निवासी रितेश सिंघल (35) के रूप में हुई है। वह एक युवती के साथ सहमति संबंधों में गुरुगाम में रह रहा था। पीड़ित महिला (38) तलाकशुदा है। आरोपी की महिला से दोस्ती थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। आरोपी महिला से पैसे ऐंठने लगा। उसने महिला से करीब 40 लाख रुपये व 35 लाख रुपये के जेवरात ऐंठ लिए थे। इसके बावजूद आरोपी ने महिला की करीब 40 फोटो व वीडियो पोर्न साइटों पर डाल दी। महिला की गुरुग्राम पुलिस में सुनवाई नहीं हुई तो उसने दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी कि उसकी फोटो व वीडियो पोर्न साइटों पर डाली जा रही है। कोर्ट के आदेश के बाद आईएफएसओ ने जांच शुरू की। पुलिस ने 24 से ज्यादा पोर्न साइटों की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एक पोर्न साइट से पता लगा कि फलां आईपी एड्रेस से अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड की गई हैं। आईपी एड्रेस एक मोबाइल नंबर का था। ये मोबाइल गुरुग्राम में रह रही युवती का था। पुलिस ने गुरुग्राम में युवती से पूछताछ की तो पता लगा कि वह रितेश सिंघल के साथ सहमति संबंधों के साथ रह रही है। रितेश सिंघल ने ही युवती के मोबाइल से महिला के अश्लील वीडियो व फोटो पोर्न साइट पर अपलोड़ किए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पीड़ित महिला के साथ कुछ दिन सहमति संबंधों में रही थी। आरोपी को सेक्टर-43, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने गई तो आरोपी ने गेट नहीं खोला था। खिड़की का शीशा तोड़कर पुलिस घर के अंदर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे ऐंठने के लिए सहमति संबंधों में रहता था
आईएफएसओ अधिकारियों के अनुसार आरोपी रितेश सिंघल साइको लगता है। उसके खिलाफ वर्ष 2015, 2016,2017 और 2018 में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि वह अश्लील वीडियो बनाने व फोटो खींचने के लिए युवती व महिलाओं के साथ सहमति संबंधो में रहता था। इन फोटो व वीडियो को वह पोर्न साइट पर डाल देता था और फिर उनसे मोटी रकम वसूलता था। आईएफएसओ उसके पुराने केसों की डिटेल खंगाल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed