{"_id":"62d9b7834ab1a40bfc546b66","slug":"after-dispute-over-a-pig-two-people-killed-man-by-beating-him-with-a-stone-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूअर से कीमती इंसान की जान: सन्नी और कालू ने पत्थर से पीट-पीटकर कर दी अरुण की हत्या, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूअर से कीमती इंसान की जान: सन्नी और कालू ने पत्थर से पीट-पीटकर कर दी अरुण की हत्या, जानें पूरा मामला
Fri, 22 Jul 2022 02:00 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:00 AM IST
सार
अरुण ने सूअर पाले हुए थे। सचिन उसके सूअर को चोरी करना चाहता था। यह बात जब अरुण को पता चली तो चार माह पूर्व शराब पीने के दौरान उसका कालू से झगड़ा हुआ था। इसमें अरुण ने कालू के सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर उसे जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
एक सूअर चोरी को लेकर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दो लड़कों ने एक युवक की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अरुण कुमार (38) के रूप में हुई है। सोमवार को तिमारपुर इलाके में अरुण की लाश बरामद हुई थी। उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। अगले दिन उसके पिता ने मृतक की पहचान अपने बेटे अरुण के रूप में की। पुलिस ने अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सन्नी (29) और सचिन उर्फ कालू (27) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान सचिन ने बताया कि चार माह पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उसने अरुण की हत्या कर दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि अरुण अपने परिवार के साथ झड़ौदा माजरा, वजीराबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता सतबीर सिंह, भाई भीम सिंह व अन्य सदस्य हैं। अरुण अभी अविवाहित था। वह एरिया में सफाई कर्मचारी का काम करता था। सोमवार दिन में पुलिस को तारा चौक, गांधी विहार, तिमारपुर में एक युवक का शव मिला। काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हुई। अगले दिन मंगलवार को सतबीर ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अरुण कुमार के रूप में की। सतबीर ने बताया कि रविवार शाम को उनका बेटा गायब हो गया। आखिरी बार उसे बोंडा नामक युवक के साथ देखा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अरुण आखिरी में कालू और सन्नी के साथ था। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद सन्नी और सचिन उर्फ कालू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उन्होंने अगवा कर उसकी पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
दरअसल अरुण ने सूअर पाले हुए थे। सचिन उसके सूअर को चोरी करना चाहता था। यह बात जब अरुण को पता चली तो चार माह पूर्व शराब पीने के दौरान उसका कालू से झगड़ा हुआ था। इसमें अरुण ने कालू के सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर उसे जख्मी कर दिया था। तभी से कालू अरुण से बदला लेना चाहता था। रविवार को शराब पिलाने के बाद आरोपी बातचीत के बहाने बाइक पर बिठाकर गांधी विहार ले गए। वहां तारा चौक पर इसकी पीट-पीटकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सन्नी और कालू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन