फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after delhi government all three mcd withdraws the order of ban on chicken sale

आज से फिर खुलेगी गाजीपुर मुर्गा मंडी, सरकार के बाद तीनों निगमों ने मीट बिक्री प्रतिबंध का आदेश लिया वापस

Fri, 15 Jan 2021 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
after delhi government all three mcd withdraws the order of ban on chicken sale
बर्ड फ्लू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लू के मद्देनजर करीब एक सप्ताह बंद रहने के बाद गाजीपुर मुर्गा मंडी आज से खुल जाएगी। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद  प्रतिबंध हटाते हुए पोल्ट्री मार्केट को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, तीनों नगर निगम ने भी चिकन की बिक्री, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों का वापस ले लिया है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि मुर्गा मंडी से लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसको देखते हुए मुर्गा मंडी को दोबारा खोलने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, मंडी में पड़ोसी राज्यों से जीवित मुर्गों को लाने के प्रतिबंध को हटा दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर तीनों नगर निगम ने एक दिन पहले लगाए गए चिकन पर प्रतिबंध के आदेश को वापस ले लिया है। गत 13 जनवरी को नगर निगम ने आदेश जारी करते हुए निगमाधिन क्षेत्र में चिकन की प्रोसेसिंग, बिक्री व अंडे से बने उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन ने बताया कि केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज किशोर ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री केजरीवाल के संग बैठक की थी। इसमें तीनों नगर निगम के आयुक्त व महापौर भी शामिल थे। बैठक में हुए फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है। 

गौरतलब है कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने गत नौ जनवरी को दिल्ली में गाजीपुर पाल्ट्री मार्केट पर प्रतिबंध लगाने के साथ पक्षियों की आवक पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद गाजीपुर मंडी से नमूनों को लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच के लिए भेजे गए करीब 100 नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आई थी। इसको देखते हुए उच्च स्तरीय बैठक कर यह निर्णय लिया गया है।

मुर्गा मंडी में बरती जाएंगी विशेष सावधानी
एक सप्ताह बाद मुर्गा मंडी खुलने से व्यापारियों में खुशी का माहौल है। गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट एसोसिएशन के महासचिव सलीम ने कहा कि खुशी की बात है कि गाजीपुर से लिए गए सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इसको देखते हुए व्यापारियों व ग्राहकों की चिंता भी कम हुई है।

उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह तक मार्केट बंद रहने की वजह से व्यापार में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, मार्केट खोलने को लेकर एसोसिएशन को दोपहर तक आदेश की कॉपी मिल गई थी।


उन्होंने कहा कि बाजार में बर्ड फ्लू को लेकर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम भी लगातार रहेगी जो पक्षियों की मॉनिटरिंग व जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed