फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After declaration of Gurugram most polluted city board came into action

गुरुग्राम सबसे प्रदूषित शहर घोषित होने के बाद हरकत में आया बोर्ड

Sun, 10 Mar 2019 03:14 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
After declaration of Gurugram most polluted city board came into action
डेमो - फोटो : डेमो

 गुरुग्राम को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किए जाने के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरकत में आ गया है। इतना ही नहीं, इलाके में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के लिए वह अन्य विभागों को जिम्मेदार ठहराने लग गया है। बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों ने प्रदूषण के स्तर पर काबू पाने के लिए सभी संबंधित विभागों को पत्र लिखकर उनको विभिन्न कार्य करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुग्राम उत्तरी के प्रमुख कुलदीप सिंह बताते है कि प्रदूषण के स्तर पर काबू पाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, नगर निगम, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा पुलिस आदि विभागों को पत्र लिखा गया है। उनको बताया गया है कि उनकी ओर से प्रदूषण की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है। दरअसल वह कई मामलों में कार्रवाई नहीं कर रहे है। बोर्ड ने सभी विभागों को प्रदूषण की रोकथाम के संबंध में कदम उठाने के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने नगर निगम को गंदा पानी शोधन करके नजफगढ़ नाले में डालने की सलाह दी है। वहीं निर्माण सामग्री ढककर लाना व ले जाना सुनिश्चित कराया जाए। इसी तरह निर्माण स्थलों पर भी निर्माण सामग्री ढककर रखने की दिशा में कदम उठाए जाए। इतना ही नहीं, निर्माण स्थलों पर सभी नियमों का पालन कड़ाई से कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को 10 साल पुराने डीजल चालित ऑटो बंद कराने का सुझाव दिया है। पुलिस का सलाह दी है कि वह यातायात जाम की स्थिति पैदा न होने दे। भीड़-भाड़ वाले इलाके में यातायात का भार कम करने की दिशा कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली के लिए एक्शन प्लान बनाने की सलाह

बोर्ड ने इलाके को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग, नगर निगम, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आदि विभागों को मानसून के दौरान व्यापक स्तर पर छायादार पेड़ों वाले पौधे लगाने की सलाह दी है। बोर्ड ने सुझाव दिया है कि वे पौधे लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें। उसके तहत पौधों की व्यवस्था की जाए और पौधे लगाने का समय एवं स्थान भी निश्वित किया जाए। इतना ही नहीं, उनकी देखरेख और उनको पानी उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई जाए।

आईक्यूएयर एयरविजुअल और ग्रीनपीस ने जारी की सूची
पर्यावरण के मुद्दे पर काम करने वाले संगठन आईक्यूएयर एयरविजुअल और ग्रीनपीस की ओर से संयुक्त रूप से घोषित अध्ययन रिपोर्ट में गुरुग्राम को दुनिया का सबसे प्रदूषण शहर करार दिया था। उसने वर्ष 2018-19 में दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और अन्य क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता को माप कर तैयार की थी। उसने 62 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है, इनमें गुरुग्राम दुनियाभर के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर में अव्वल पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed