फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after ban on diesel taxis, taxi drivers jam delhi ncr

बैन के बावजूद सड़क पर उतरीं 27000 डीजल टैक्सियां, दिल्ली-एनसीआर में जाम

Mon, 02 May 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
after ban on diesel taxis, taxi drivers jam delhi ncr
द‌िल्ली एनसीआर जाम

दिल्ली-एनसीआर में डीजल टैक्सियों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए बैन के बाद आज इसके विरोध में टैक्सी ड्राइवरों ने एनसीआर में जगह-जगह जाम लगा रखा है।

विज्ञापन


इस जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली-गुड़गांव सीमा है, जहां करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। इस वजह से दिल्ली से गुड़गांव और गुड़गांव से दिल्ली जाने वाले लोग घंटों से जाम में फंसे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही डीजल टैक्सी वालों ने डीएनडी पर भी जाम लगा रखा है जिससे दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने का रास्ता अवरूद्ध हो गया है।

बता दें कि दिल्ली में ऐसी 27000 टैक्सियां हैं जो डीजल से चलती हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन पर बैन लगा गया है। यही वजह है कि टैक्सी ड्राइवर इस बैन का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें ‌क‌ि डीएनडी पर लगे जाम को पुल‌‌िस ने खुलवा ‌द‌िया है और प्रदर्शनकारी ड्राइवरों को भी ह‌िरासत में ले ल‌िया है। वहीं द‌िल्ली के आश्रम मार्ग पर अब भी भारी जाम लगा हुआ है।

after ban on diesel taxis, taxi drivers jam delhi ncr
दिल्ली एनसीआर में डीजल टैक्सियों पर पाबंदी के आदेश के बाद रविवार से ही कार्रवाई शुरू हो गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने का काम शुरू कर दिया है।

वहीं, दिल्ली परिवहन विभाग रविवार रात से इनफोर्समेंट की टीम को सड़क पर उतार दिया है। हालांकि इस दौरान ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाले डीजल टैक्सी को छूट मिलेगी।

लेकिन वह दिल्ली में प्वाइंट टू प्वाइंट (दिल्ली में ही एक जगह से दूसरी) सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

after ban on diesel taxis, taxi drivers jam delhi ncr

कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में डीजल टैक्सी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राजधानी में करीब 30 हजार डीजल चालित टैक्सी हैं। इसमें ज्यादातर टैक्सी ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिटधारी है।

प्रतिबंध से सबसे ज्यादा असर एनसीआर के शहरों में रजिस्टर्ड डीजल टैक्सी पर पड़ेगा। अब वह टैक्सी भी एनसीआर से यात्री लेकर दिल्ली में सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि परिवहन विभाग की इनफोर्समेंट टीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए रविवार रात से सड़कों पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed