फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 42 days of relief Elvish s problems increased again

Elvish Yadav: 42 दिन की राहत के बाद फिर बढ़ीं एल्विश की मुश्किलें, पुलिस के बाद ED ने दर्ज किया केस

Sat, 04 May 2024 10:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 May 2024 10:25 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में फंसे मशहूर यू ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
After 42 days of relief Elvish s problems increased again
एल्विश यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

42 दिनों की राहत के बाद बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 22 मार्च को सूरजपुर कोर्ट से उसे जमानत मिली थी। बता दें कि नोएडा पुलिस की ओर से इस केस में पहले ही कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। दाखिल चार्जशीट में एल्विश पर लगे कई आरोपों को नोएडा पुलिस ने सही ठहराया था। साथ ही इससे जुड़े सबूतों को केस का आधार बनाया है।

विज्ञापन

अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में फंसे मशहूर यू ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही एल्विश को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है एल्विश
एल्विश यादव लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है। रोजाना ही दोपहर 12 बजे उसके यू-ट्यूब चैनल पर उसका डेली ब्लॉग अपलोड होता है, जिसमें वह अपनी दिनचर्या लोगों को दिखाता है। पहले इस केस में एल्विश अपने व्लॉग्स में भी खुलकर बोल रहा था लेकिन अब जमानत मिलने के बाद उसने इस केस को लेकर चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed