Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after 16 days; average AQI reaches 275

Delhi NCR News: 16 दिन बाद दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, औसत एक्यूआई 275 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
56 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 200 के पार, सिरीफोर्ट में सबसे ज्यादा 424 दर्ज, पीएम 2.5 बना प्रदूषण का प्रमुख कारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। सोमवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 275 दर्ज किया गया। पिछले 16 दिनों में यह दूसरी बार है, जब दिल्ली की हवा खराब श्रेणी (300 से नीचे) में रही। इससे पहले एक नवंबर को औसत एक्यूआई 261 दर्ज किया गया था। हालांकि, इस अवधि में ज्यादातर दिन प्रदूषण का स्तर 300 के पार यानी बहुत खराब श्रेणी में बना रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, 59 निगरानी केंद्रों में से 38 पर हवा खराब और 17 केंद्रों पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, दो केंद्रों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। इस तरह 56 केंद्रों पर एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया। सिरीफोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 424 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इसके बाद पंजाबी बाग और पूसा में 363 एक्यूआई दर्ज किया गया। आईटीओ, नॉर्थ कैंपस और एनएसयूटी जाफरपुर में यह 338 रहा।
विज्ञापन

सबसे कम प्रदूषण कैंटोनमेंट क्षेत्र में दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 128 रहा। वहीं, पूसा के डीपीसीसी केंद्र में यह 163 दर्ज किया गया। प्रदूषण में पीएम 2.5 की भूमिका सबसे ज्यादा रही। 48 निगरानी केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा, जबकि 10 केंद्रों पर पीएम 10 का स्तर प्रमुख रहा। आईआईटी दिल्ली में एक्यूआई 336 और एनएसआईटी द्वारका में 328 दर्ज किया गया, जहां पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके
सिरीफोर्ट (424), पंजाबी बाग और पूसा (363), आईटीओ, नॉर्थ कैंपस और एनएसयूटी जाफरपुर (338), आईआईटी दिल्ली (336), बुराड़ी क्रॉसिंग और एनएसआईटी द्वारका (328) तथा तालकटोरा गार्डन (325) सबसे प्रदूषित इलाकों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed