14 साल तक दी बुजुर्ग मां-बाप को यातना, गला दबाकर मारने की कोशिश और परेशान करने को रखे बाउंसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
78 साल के पिता और 74 साल की मां को बेटा व बहू के हाथों करीब 14 साल तक यातना झेलने के बाद बड़ी राहत मिली है। दक्षिण दिल्ली जिलाधीश ने दंपती की याचिका पर सुनवाई के बाद बेटा व बहू को बुजुर्ग दंपती का घर खाली करने का निर्देश दिया है ताकि वह शांति से रह सकें।
मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश पंचशील पार्क इलाके का है। दक्षिण दिल्ली जिलाधीश अमजद टाक ने दंपती की याचिका पर सुनवाई के बाद बेटा व बहू को घर खाली करने का आदेश दिया है।
दंपती ने मेंटीनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 तथा दिल्ली मेंटीनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन रूल्स 2009 व 2016 के तहत अर्जी दायर कर बेटा व बहू के हाथों यातना का हवाला देते हुए घर खाली करवाने का आग्रह किया था। इस बुजुर्ग दंपति की कहानी सुन आपके आंसू निकल आएंगे।
बेटा कर चुका है गला दबाकर मारने की कोशिश...
जिलाधीश ने उक्त अधिनियमों के अंतर्गत दिए गए अधिकारियों के मद्देनजर फैसला सुनाते हुए कहा दंपती के बेटा व बहू ने उनके साथ बेहद खराब व्यवहार किया और उन्हें उनके ही घर में शांति से नहीं रहने दिया। इसलिए संबंधित कानून के प्रावधानों के तहत बेटा व बहू को घर खाली करने का आदेश दिया जाता है।
बुजुर्ग दंपती ने नवंबर 2017 में अपनी याचिका दायर कर कहा था कि उनके बेटा व बहू ने पंचशील पार्क स्थित उनके घर की पहली मंजिल पर जबरन कब्जा कर रखा है। बेटा व उसकी पत्नी 2004 से उनके साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं।
बेटे ने गला दबाकर पिता को मारने की कोशिश की लेकिन किसी तरह वह बच गए। याचिका में दंपती ने कहा बेटा व बहू हर दिन मारपीट करते थे और इतना ही नहीं माता-पिता को परेशान करने के लिए 2012 में उन दोनों ने बाउंसर भी रखे थे।