फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after 10 days of violence shiv vihar people do not want to go home

दिल्ली हिंसाः घरों पर लटके ताले दे रहे खौफ की गवाही, पुलिस की तैनाती के बावजूद लोग नहीं लौट रहे घर

Wed, 04 Mar 2020 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Mar 2020 09:05 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिव विहार में नाला रोड के पास दोनों समुदायों की आबादी लगभग बराबर है। जिस दिन यहां नफरत की आग लगी तो कई हिंदु व मुस्लिम लोगों के घर भी तबाह हुए।

विज्ञापन
after 10 days of violence shiv vihar people do not want to go home
हिंसाग्रस्त इलाका शिव विहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव विहार इलाके में हिंसा के 10 दिन गुजरने के बाद भी कुछ घरों पर लटके ताले खौफ की गवाही दे रहे हैं। पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान के बेशक यहां मुस्तैद हैं, लेकिन लोगों के माथे से चिंता की लकीरें कम नहीं हो रही हैं। यही कारण है कि हिंसा के दौरान यहां से गए लोग अब तक नहीं लौटे हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि शिव विहार में नाला रोड के पास दोनों समुदायों की आबादी लगभग बराबर है। जिस दिन यहां नफरत की आग लगी तो कई हिंदु व मुस्लिम लोगों के घर भी तबाह हुए। आसपास रहने वाले अन्य लोग तबाही के मंजर से इस कदर डरे कि उन्होंने यहां से निकलना ही बेहतर समझा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब भी यहां कुछ लोग ही लौटे हैं। उन्होंने घर आकर देखा तो सब लुट चुका था। 
विज्ञापन


दंगाइयों ने घरों में जमकर लूटपाट मचाई। ऐसे में यहां से गए सभी लोग लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। स्थानीय निवासी अकबरी ने बताया कि उनका घर फेज-7 में ही है। हिंसा के समय वे घर में थीं। आसपास के कुछ लोग अब उन्हें फोन कर अपने घरों की जानकारी लेते हैं, लेकिन फिलहाल यहां लौटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धार्मिक स्थल के साथ घर को भी किया तबाह

after 10 days of violence shiv vihar people do not want to go home
हिंसाग्रस्त इलाका शिव विहार - फोटो : अमर उजाला

इसी इलाके में रहने वाले नरेश ने बताया कि वे 30 साल से भी ज्यादा समय से यहां रह रहे हैं, लेकिन दंगे की इतनी भयानक आग पहली बार देखी है। उन्होंने बताया कि दंगाइयों ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के साथ बराबर में बने उनके घर को भी नहीं छोड़ा। अब उनका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed