Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Advocate arrest due to firing in Gurchari

घुड़चढ़ी में गोली चलाते वकील को धरा

Sun, 10 Mar 2019 11:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 10 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Advocate arrest due to firing in Gurchari
gun

पुलिस ने घुड़चढ़ी में गोली चला रहे वकील को गिरफ्तार कर कोई अनहोनी होने से रोक दिया। आरोपी शैलेंद्र सिंह(43) पुत्र कंवर सिंह के पास से रिवाल्वर व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।  गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने खुद को वकील बताते हुए हेकड़ी दिखाई और देख लेने की धमकी दी। उसके रिवाल्वर के लाइसेंस को भी जब्त कर लिया गया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


नई दिल्ली के किशनगढ़ थानाध्यक्ष राजेश मौर्या  टीम एसआई रामपाल, सिपाही लोकेश व संदीप के साथ 8 मार्च की शाम को कटवारिया सराय में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान  घुड़चढ़ी में गोली चला रहे शैलेन्द्र  को पकड़ लिया। उसकी .32 बोर की रिवाल्वर भी जब्त कर ली। रिवाल्वर में पांच कारतूस थे।
विज्ञापन


पूछताछ में पता लगा कि आरोपी के भतीजे की शादी थी। आरोपी गोली चला रहा था, उस समय मौके पर काफी भीड़ थी। इलाका भी काफी संकरा था। ऐसे में अनहोनी होने की आशंका थी। आरोपी ने दावा किया है कि वह पटियाला कोर्ट में वकील है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने घटना के समय शराब तो नहीं पी रखी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed