फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   advocate alleged to harass by relatives in gurugram

अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया परिजनों को परेशान करने का आरोप

Wed, 14 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 14 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
advocate alleged to harass by relatives in gurugram

गांव खोरी खुर्द के  अधिवक्ता हसीन ने तावडू़ पुलिस पर परिजनों को नाजायज तरीके से परेशान करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने परेशान होकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों सहित राष्टीय मानव आयोग दिल्ली को लिखित शिकायत भेज न्याय की फरियाद की है।

विज्ञापन


अधिवक्ता ने भेजे गए पत्र में लिखा है की गत 6 दिसंबर को निकटवर्ती गांव खोरी कलां से एक 12वीं पास युवती अपने घर से बैगर परिजनों को बताए निकल गई। पड़ित युवती के पिता ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हुई है। दर्ज शिकायत में किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया हुआ है।
विज्ञापन


अधिवक्ता का आरोप है की पुलिस प्रशासन उसके परिजनों को नाजायज तौर पर तंग करते हुए लड़की को बरामद करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि इस मामले से अधिवक्ता के परिजनों का सरोकार नहीं है। अधिवक्ता का कहना है की गांव के एक व्यक्ति पर पीड़िता पक्ष अपना शक जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उस परिवार के साथ करीबन दो दशक से उनका अपनी मलकियत बाबत कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिनका उनके परिजनों से कोई ताल्लुककात नहीं है। इसके बावजूद तावड़ू पुलिस उसके घर पर आकर उस व्यक्ति के पास से लड़की को बरामद करने का नाजायज दबाव बनाया जा रहा हैं।

जब इस बारे में खोरी कलां चौकी इंचार्ज के मोबाईल नंबर 8930900223 पर बात की गई तो हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया की अधिवक्ता के परिजनों को पुलिस द्वारा परेशान करने का कोई मकसद नहीं है।  हालाकि पुलिस किसी से भी पूछताछ कर सकती है।


विदित हो की पीड़ित सुमेर सिंह  निवासी गांव हनुमान नगर खोरी कलां की पुत्री गत 6 दिसंबर को घर से  बिना परिजनों को बताए चली गईथी। जिसका पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से गायब लड़की को बरामद करने की फरियाद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed