फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Advisory issued by Delhi Traffic Police as kisan kranti yatra in delhi

किसान रैलीः ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, गाजियाबाद में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Tue, 02 Oct 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued by Delhi Traffic Police as kisan kranti yatra in delhi
Kisan Kranti Yatra

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसान क्रांति पदयात्रा को देखते हुए तीन अक्टूबर को लेकर एडवाइजरी जारी की है। वहीं, किसानों का कल (बुधवार) सुबह 8 बजे किसान घाट कूच करने का कार्यक्रम है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मेरठ एक्सप्रेसवे (अब एनएच-9, पहले एनएच-24) पर भारी संख्या में किसान जमा है। इसे देखते हुए गाजियाबाद व नोएडा से दिल्ली आने वाले लोग अन्य मार्गों से आएं। आंदोलन के उग्र होने की वजह से गाजियाबाद के डीएम ने जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 



दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार गाजियाबाद व नोएडा से दिल्ली आने वाले लोग नोएडा लिंक रोड लेकर सरायकालेखां आ सकते हैं। यहां से निजामुद्दीन व बारापूला होकर आगे जा सकते हैं। आईटीओ विकास मार्ग होकर आ सकते हैं। दरियागंज व चांदनी चौक जाने के  लिए गीता कॉलोनी फ्लाईओवर व तीस हजारी होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नोएडा से आने वाले लोग डीएनडी और कालिंदी कुंज होकर दिल्ली आ सकते हैं। गाजियाबाद से आने वाले लोग जीटी रोड, दिलशाद गार्डन, शाहदरा और कश्मीरी गेट व मोहन नगर, भोपुरा व वजीराबाद होकर दिल्ली आ सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed