फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Adulteration in food safety and negligence of officers will not be tolerated: Dr. Pankaj

खाद्य सुरक्षा में मिलावट और अफसरों की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : डॉ. पंकज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, खाद्य सुरक्षा विभाग को दिए निरीक्षण करने के निर्देश
विज्ञापन


दिल्ली में पनीर, खोया, मसाले और कच्चे मांस समेत 150 से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने किए एकत्रित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पूरी दिल्ली में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाए ताकि त्योहारों के दौरान बिकने वाले पनीर, खोया, मिठाई, मसाले समेत सभी खाद्य पदार्थ सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों पर पूरी तरह खरा उतरें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि त्योहारों के दौरान राजधानी का प्रत्येक नागरिक स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें। खाद्य सुरक्षा में किसी भी प्रकार की मिलावट और अधिकारियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार छापेमारी की कार्रवाई में जुटी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में चल रहे चल रहे सघन निरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों ने 20 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए हैं। इनमें विशेष रूप से पनीर, खोया, मिठाई और मसालों के नमूने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और मंडियों से जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त करीब रॉ मीट (नॉन-वेज) उत्पादों के 139 नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि सभी खाद्य वस्तुओं की बेहद सख्त निगरानी और जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ब्रांड्स की बोतल बंद पानी की भी गहनता से जांच की जाए। एक ही नाम से चल रही ब्रांडेड मिठाई की दुकानों की चेन का भी बारीकी से निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि दुकानों में बिक रहे सभी खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हों और अपने सभी आउटलेट्स पर गुणवत्ता के मानकों को एक समान रूप से बनाए रखें।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को भरोसा दिया कि पूरी दिल्ली में जमीनी स्तर पर निरीक्षण और छापेमारी अभियान सख्ती से चलाया जा रहा है। संयुक्त निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई में पुलिस टीमें भी त्वरित कार्रवाई करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed