फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   adulterated spices were prepared from grains, sawdust and chemicals in Delhi NCR

सेहत से खिलवाड़: दिल्ली-एनसीआर में 20 जगह चल रहीं थी फैक्ट्रियां, ऐसे तैयार करते थे नकली मसाले; रहें सावधान

Mon, 06 May 2024 11:13 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 May 2024 11:13 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करावल नगर में सड़े हुए अनाज, लकड़ी के बुरादे व केमिकल से मिलावटी मसाले तैयार करने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारकर दो मालिकों समेत तीन आरोपियों को दबोचा। आरोपी दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों के बाजारों में मसाला बेच रहे थे। 

विज्ञापन
adulterated spices were prepared from grains, sawdust and chemicals in Delhi NCR
नकली मसालों का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में मिलावटी मसालों के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में सड़े हुए चावल, लकड़ी के बुरादे व केमिकल से तैयार मसालों की दो फैक्ट्रियों पर छापा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 15 हजार किलो मिलावटी मसाले और कच्चा माल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान करावल नगर निवासी दिलीप सिंह उर्फ बंटी (46), मुस्तफाबाद निवासी सरफराज (32) और सप्लायर लोनी निवासी खुर्शीद मलिक (42) के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी मसालों का खुलासा होने के बाद खारी बावली, सदर बाजार और पुल मिठाई एरिया में हड़कंप मच गया। फूड और सेफ्टी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों की मौजूदगी में ही सैंपल लिया जा सकता है। आरोपी खारी बावली, सदर बाजार, पुल मिठाई, लोनी के अलावा लगभग पूरे एनसीआर और अन्य राज्यों में मिलावटी मसालों की सप्लाई कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।

विज्ञापन

ऐसे तैयार करते थे मसाले

1. अमचूर पाउडर: सड़े हुए चावल, जामुन, लकड़ी का बुरादा, साइट्रिक एसिड के अलावा कई अन्य केमिकल व मिट्टी मिलाकर इन्हें पीसा जाता था। बाद में बड़े-बड़े कट्टों में डालकर बेच दिया जाता था।

2. मिर्च पाउडर: खराब मिर्च, मिर्च के डंटल, सड़े हुए चावल, कलर और कुछ अन्य केमिकल मिलाकर मिर्च पाउडर तैयार किया जाता था। बाद में इनको 50-50 किलो के कट्टों में भरकर बाजार में भेजा जाता था।

3. धनिया पाउडर : बेहद खराब क्वालिटी के 10 फीसदी असली धनिया में लकड़ी का बुरादा, सड़ा हुआ बाजरा, चोकर व केमिकल मिलाकर धनिया पाउडर बना दिया जाता था।

4. गर्म मसाला: यूकलिप्टस के पत्ते, सड़े हुए जामुन, काली मिर्च की भूसी, जीरे की डंडी, लौंग की डंडी, पॉलिश, चोकर व कुछ पेड़ों की छाल का इस्तेमाल किया जाता था।

5. हल्दी पाउडर: सड़ी हुई हल्दी, सड़े हुए चावल, मिट्टी, सड़का हुआ बाजरा, कलर और केमिकल की मदद से हल्दी पाउडर तैयार किया जाता था।

नकली मसालों से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

1. कोशिश करें कि साबुत मसाले लाकर घर में ही ग्राइंडर या सिल बट्टे पर पीस लें। ऐसा करने से मिलावट का खतरा खत्म हो जाता है।

2. यदि आप साबुत मसाले लाकर बाहर चक्की पर पिसवाते हैं तो कोशिश करें कि सामने देखते रहें।

3. किसी बड़े ब्रांड के मसाले खरीदें। इनमें मिलावट की संभावना कम रहती है।

4. कभी बाजार से खुले मसाले न खरीदें। इनमें सबसे ज्यादा मिलावट होती है।
 
विज्ञापन

लकड़ी के बुरादे व सड़े हुए चावल से बना रहे थे मसाले
सड़े हुए चावल, बाजरा, नारियल, जामुन, लकड़ी का बुरादा, चोकर, कई पेड़ों की छाल, केमिकल, रंग आदि से मसाले तैयार किए जा रहे थे। इन मसालों को 50-50 किलो के बड़े कट्टों में भरकर भेजा जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed