{"_id":"69a5a84d4dfc99a7b7020f30","slug":"admission-process-started-for-pg-and-pht-for-qip-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126342-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: क्यूआईपी के तहत पीजी और पीएचडी में दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: क्यूआईपी के तहत पीजी और पीएचडी में दाखिला प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
आवेदक शिक्षक 30 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
नई दिल्ली । अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (क्यूआईपी) के अंतर्गत पूर्णकालिक स्नातकोत्तर (पीजी) और डॉक्टरेट (पीएचडी) कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आवेदक(शिक्षक) इसके लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए परिषद के अध्यक्ष प्रो. योगेश सिंह ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। प्रो सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देशभर के डिग्री और डिप्लोमा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता और शोध क्षमता को सशक्त बनाना है।
दो वर्षीय पीजी कार्यक्रम के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और कम से कम एक वर्ष का पॉलीटेक्निक स्तर का अध्यापन अनुभव अनिवार्य है। तीन वर्षीय पीएचडी कार्यक्रम के लिए संबंधित विषय में परास्नातक उपाधि तथा न्यूनतम तीन वर्ष का अध्यापन अनुभव आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उनकेचुने गए केंद्रों पर किया जाएगा। चयनित पीजी विद्यार्थियों को 9,000 रुपये तथा पीएचडी शोधार्थियों को 15,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पीजी कार्यक्रमों के परिणाम 1 जून और पीएचडी के परिणाम 10 जून तक घोषित होंगे। ब्यूरो