{"_id":"5f6ffe7ac0cabb54b357d623","slug":"administration-sent-letter-to-government-to-postpone-garh-ganga-kartik-mela","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गढ़ गंगा कार्तिक मेले का इस बार नहीं होगा आयोजन!, प्रशासन ने शासन को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गढ़ गंगा कार्तिक मेले का इस बार नहीं होगा आयोजन!, प्रशासन ने शासन को भेजा पत्र
Sun, 27 Sep 2020 08:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के चलते इस बार गढ़ गंगा कार्तिक मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। डीएम और एसपी की ओर से इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। पत्र में बढ़ते कोरोना के प्रसार का हवाला दिया गया है।
इससे पहले जिला पंचायत की ओर से मेले का आयोजन न करने के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की जा चुकी है। गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर लगने वाला एतिहासिक कार्तिक मेला भी कोरोना की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
इस मेले में जिले के अलावा आसपास के प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। इस मेले को लेकर काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। लेकिन कोरोना की स्थिति को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन इस मेले का आयोजन करना नहीं चाहता।
विज्ञापन
जिला पंचायत भी बोर्ड बैठक के दौरान मेले का आयोजन न करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुका है। अब जिला प्रशासन ने भी इस पर संस्तुति करते हुए डीएम और एसपी की ओर से संयुक्त रूप से शासन को पत्र भेजा गया है।

पत्र में हवाला दिया गया है कि इस मेले में दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में समय रहते दूसरे प्रदेशों की ओर से भी इस मामले में एडवाइजरी जारी कराई जाए कि श्रद्धालु मेले के लिए यहां न आएं।
पत्र में यह भी कहा गया है कि यहां इतनी बड़ी संख्या में श्रद्घालु आते हैं तो उनके टेस्टिंग आदि की इतनी बड़ी संख्या में व्यवस्था नहीं हो पाएगी और कोरोना संक्रमण के फैलाव को और बढ़ावा मिलेगा।
एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि इस संबंध में संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा गया है। ताकि समय से दूसरे प्रदेशों में भी एडवाइजरी जारी की जा सके।