{"_id":"5b7f56c542c7924674624870","slug":"adm-harishchandra-suspended-in-dispute-with-retired-colonel","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल से विवाद में एडीएम हरिश्चंद्र निलंबित, गिरफ्तारी के प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्नल से विवाद में एडीएम हरिश्चंद्र निलंबित, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Updated Fri, 24 Aug 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
जेल से बाहर आए रिटायर्ड कर्नल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम हरिश्चंद्र के निलंबित होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कई टीमों को उनकी तलाश करने की जिम्मेदारी दी है, ताकि रिटायर्ड कर्नल की ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि एडीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है और वह उनके जिले के थाने से आरोपी होते हुए फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई दिन पहले टीमें गठित कर दी गई थीं। एडीएम के निलंबन के बाद सभी टीमों को सक्रिय कर दिया है और जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन से भी संपर्क किया जा रहा है और उनके ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। एडीएम के सेक्टर-29 घर पर ताला लगा हुआ है।