अधूरा रहा अदिति का मिस वर्ल्ड बनने का सपना, परिजन हुए मायूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी की लाडली अदिति आर्या का मिस वर्ल्ड बनने का सपना अधूरा रह गया। वह चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड कांटेस्ट के दौरान अपने पुरजोर प्रयास के बाद भी टॉप-10 में भी स्थान नहीं बना सकीं।
साइबर सिटी वालों को पूरी उम्मीद थी कि विजेता का ताज उसके ही सिर सजेगा। मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो लोग काफी निराश और मायूस हुए। लोग उसकी जीत के पर 31 दिसंबर जैसा जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए थे।
चीन में मिस वर्ल्ड का ताज मिस स्पेन मिरेइया लालागुना रोयो के सिर सजा। अदिति ने मिस इंडिया बनने के बाद गुड़गांव में कहा था कि मिस इंडिया मेरे लिए जर्नी और मिस वर्ल्ड मेरा डेस्टिनेशन हैं।
मगर उनका यह सपना अधूरा रह गया। युवा चीन में शुरू हुए फाइनल कांटेस्ट पर लगातार नजर बनाए हुए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि अदिति आर्या टॉप-10 से बाहर हो गईं सभी ने अपनी टीवी को स्विच ऑफ कर दिया।
अभी जारी रहेगा अदिति का सफर
अदिति की माता-पिता भी अपनी बेटी की हार से काफी मायूस दिखे। यही कारण है कि उन्होंने कई बार कॉल करने के बाद भी अपना मोबाइल फोन नहीं उठाया। वह घर पर नहीं थीं।
अदिति शहर के निर्वाणा कंट्री में रहती है। फेमिना मिस इंडिया खिताब जीतने वाली शहर की यह सुंदरी फैशन की दुनिया की जानी मानी हस्ती बन गई है। मिस इंडिया बनने के बाद उसकी महत्वाकांक्षा मिस वर्ल्ड बनने की थी।
मगर उस पर चीन में विराम लग गया है। अदिति को जानने वालों का कहना है कि अभी उसके रास्ते बंद नहीं हुए हैं। अभी भी कई प्लेटफार्म उसके लिए खुले हैं। वह मिस वर्ल्ड के लिए पिछले काफी समय से तैयारी कर रही थी।
अदिति के पड़ोसियों का कहना है कि वह अपनी धुन की काफी पक्की लड़की है। वह परेशानियों से हार नहीं मानने वाली है। यह गौरव की बात है कि अदिति ने वर्ल्ड के प्लेटफार्म पर देश का प्रतिनिधित्व किया है।
ऐसे रखा था फैशन की दुनिया में कदम
अगर वह जीत जाती तो बेहद खुशी होती। अदिति आर्या गुड़गांव के एक कंपनी में बतौर रिसर्च एनालिस्ट काम करती है। उसकी ख्वाहिश है बॉलीवुड में काम करने की रही है। उम्मीद की जा रही है कि अब वह इस दिशा में सोच सकती है।
अदिति आर्या को फैशन से काफी लगाव बचपन से रहा है। जब वह 12वीं क्लास में थी तो कई लोगों ने उसे अलग-अलग फील्ड चुनने का सुझाव दिया, लेकिन उसने निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) दिल्ली में दाखिला लिया।
इसके बाद यहीं से फैशन की दुनिया में कदम रखा। जब ऑडिशन देने का मौका मिलता तो वह जाती थी। पिछले साल फेमिना मिस दिल्ली के लिए ऑडिशन दिया, चयन होने के बाद इसी में बढ़ती चली गई।