{"_id":"5c9b1873bdec22140d56a954","slug":"actor-vidyut-jamwal-says-he-loves-noida-and-has-old-relation-with-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता विद्युत जामवाल ने खोले कई राज, बताया इस शहर से है खास और पुराना नाता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता विद्युत जामवाल ने खोले कई राज, बताया इस शहर से है खास और पुराना नाता
Wed, 27 Mar 2019 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
चक रसेल और विद्युत जामवाल
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत जामवाल ने कहा कि वह नोएडा पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह शहर ऊर्जा से भरा हुआ है और उन्हें उम्मीद थी कि उनका जोरदार स्वागत होगा। उनका नोएडा और दिल्ली से पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन
विद्युत ने बताया कि जब वह अन्य शहरों में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे, तो निर्देशक चक रसेल ने उनसे कहा कि लोगों के बीच जोश देखने को मिल रहा है। इस पर विद्युत ने जवाब दिया कि जब आप नोएडा और दिल्ली पहुंचेंगे तो वहां आपको असली जोश देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि नोएडा से उनका पुराना जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
सीटी बजाने वालों से एक बार और की मांग
कार्यक्रम के दौरान विद्युत जामवाल और चक रसेल के आगमन एवं उनकी बातों पर छात्र-छात्रा जमकर तालियां बजा रहे थे। दर्शकों का उत्साह देखकर विद्युत ने भी जमकर मस्ती की। इस दौरान एक छात्र की बजाई सीटी विद्युत को बेहद पसंद आई और उन्होंने एक बार फिर सीटी बजाने को कहा। छात्र के दोबारा सीटी बजाने पर विद्युत ने उसकी तारीफ करते हुए और छात्रों से भी सीटी बजाने की मांग की और छात्रों से खुलकर सीधी बातचीत की।
विज्ञापन