फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Actor Rajpal property worth crores sealed for not repaying loan bank officials put lock on his house

कब तक चलता रहेगा कूलर: कर्ज न चुकाने पर एक्टर राजपाल की करोड़ों की संपत्ति सील, बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला

Mon, 12 Aug 2024 06:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Aug 2024 06:59 PM IST
सार

कचहरी ओवरब्रिज के पास ही राजपाल यादव की संपत्ति है। बाहरी क्षेत्र को एक मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा है। बैंक की टीम ने भवन के गेट पर लगे ताले पर सील लगा दी है। 

विज्ञापन
Actor Rajpal property worth crores sealed for not repaying loan bank officials put lock on his house
राजपाल यादव का घर बैंक ने किया सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने लोन अदा नहीं करने पर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कचहरी के पास सेठ इंक्लेव कॉलोनी में स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति को सील कर दिया। राजपाल ने फिल्म का निर्माण करने के लिए तीन करोड़ रुपये का ऋण लेने को संपत्ति के कागज लगाए थे।

विज्ञापन

राजपाल ने अपने माता-पिता के नाम पर बनाए श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस में फिल्म का निर्माण कराया था। यह प्रोडक्शन हाउस उनकी पत्नी राधा यादव के नाम पर है। फिल्म के निर्देशन के साथ राजपाल और ओमपुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहजहांपुर के तमाम कलाकारों को फिल्म में काम करने का मौका मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेता ने मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से तीन करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने अपने पिता के नाम से जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बंधक बनाया था। लोन अदा नहीं करने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स, मुंबई शाखा की टीम ने आठ अगस्त को थाना सदर बाजार में पत्र भेजकर फोर्स की मांग की थी। बाद में बैंक की टीम ने गोपनीय ढंग से बिना पुलिस को साथ लिए सेठ इंक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को सील कर दिया। टीम ने स्थानीय अधिकारियों को सूचना नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक राजपाल ने तीन करोड़ रुपये का लोन लिया था जो बढ़कर 11 करोड़ हो गया है।  

विज्ञापन

गेट के ताले पर लगाई सील 
कचहरी ओवरब्रिज के पास ही राजपाल यादव की संपत्ति है। बाहरी क्षेत्र को एक मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा है। बैंक की टीम ने भवन के गेट पर लगे ताले पर सील लगा दी है। आनन-फानन की गई कार्रवाई में अंदर चल रहे कूलर तक को बंद नहीं किया गया। बताते हैं कि टीम ने बैंक की प्रापर्टी लिखकर बैनर लगाया था। सोमवार को ऐसा कोई पत्र या बैनर वहां लगा नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed