फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action will be taken on political parties violating code of conduct

आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली राजनीतिक पार्टियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 19 Mar 2019 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on political parties violating code of conduct
loksabha election 2019

चुनाव  आयोग आम आदमी क्लीनिक, आप की सरकार जैसे संदेश या वाक्यों को भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए इन पर कार्रवाई की तैयारी में है। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी शब्द जिससे राजनीतिक पार्टियों को मतदाताओं के लिहाज से फायदा पहुंच सकता है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अनदेखी का ऐसा कोई भी मामला सामने आता है तो सभी पार्टियों पर कार्रवाई का नियम  लागू है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दिल्ली के सीईओ रणबीर सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओर से आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो उन दलों पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों में मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय को ऐसी कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें सरकार अपनी योजनाओं के नाम का उल्लेख  कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मोहल्ला क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए कुछ जगहों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर और आम आदमी पार्टी के नाम को भी ढक दिया गया है। दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड पर भी आप की सरकार लिखा है, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। 

आप-भाजपा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें

आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनदेखी के मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के निर्देश पर भाजपा और आप के खिलाफ पांच शिकायतों पर डेली डायरी दर्ज की गई है। सीईओ कार्यालय की सिफारिश में डिफेसमेंट एक्ट के तहत राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ कुल सात मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से पांच  आम आदमी पार्टी जबकि एक कांग्रेस के खिलाफ हैं। 


आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनदेखी के पांच मामलों में डेली डायरी एंट्री की गई। इनमें आप के खिलाफ तीन सहित भाजपा के खिलाफ दो शिकायतें दी गई थीं। आप नेताओं ने भाजपा के 2014 के घोषणापत्र को जला दिया जबकि भाजपा नेताओं की तरफ से भी आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जलाने की शिकायतों पर कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed