फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action will be taken against guilty officers in case of MLA Nand Kishore Gurjar

UP: 'राम और कृष्ण भक्त पर फूल बरसाए जाते हैं..लाठियां नहीं', विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पक्ष में बोले डिप्टी CM

Sun, 23 Mar 2025 05:48 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Mar 2025 05:48 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस देश में राम और कृष्ण भक्त पर फूल बरसाए जाते हैं, उन पर लाठी नहीं चलाई जाती है। लोनी में राम भक्तों के साथ जो व्यवहार किया है, वह गलत है।

विज्ञापन
Action will be taken against guilty officers in case of MLA Nand Kishore Gurjar
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस देश में राम और कृष्ण भक्त पर फूल बरसाए जाते हैं, उन पर लाठी नहीं चलाई जाती है। लोनी में राम भक्तों के साथ जो व्यवहार किया है, वह गलत है। जिन लोगों ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की ये हालत की है, उन अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा, 'वे (नंदकिशोर गुर्जर) फटे कुत्ते में यहां बैठे हैं, देखकर मुझको कष्ट हो रहा है।' वे रविवार को दादरी के बंबावड़ गांव में आयोजित मां पन्नाधाय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी की लड़ाई में गुर्जर समाज की अहम भूमिका रही है। क्षेत्र में क्रांतिकारी रहे हैं। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन


विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी में रामकथा के लिए कलश यात्रा के दौरान अनुमति नहीं होने के बहाने से उनको रोकने का काम किया गया, लेकिन उनके साथ जो व्यवहार किया है। उस पर अगर 28 तारीख कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वे आगे लखनऊ तक अपनी आवाज उठाएंगे। कार्यक्रम में वे फटे कुत्ते में ही शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सहारनपुर विधायक चौधरी मुकेश, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौधिया, हापुड जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर ने अपना विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed