फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action to be taken against vehicles that have reached end of their lifespan

वायु प्रदूषण के खिलाफ अहम बैठक: उम्र पूरी कर चुकीं गाड़ियों पर होगा एक्शन, 2.5 लाख वाहनों की फिटनेस होगी चेक

Mon, 28 Sep 2026 05:10 PM IST
Akash Dubey एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बैठक हुई। 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नीति लागू होगी, पुरानी गाड़ियों पर अभियान चलेगा। दिल्ली को 150 और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, सर्दियों के लिए भी तैयारी है।

विज्ञापन
Action to be taken against vehicles that have reached end of their lifespan
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। राज्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक व्यापक योजना पर काम चल रहा है। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और सर्दियों के लिए विशेष इंतजाम करने की भी बात कही। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई की योजना पर चर्चा
राज्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पीडब्ल्यूडी के प्रवेश वर्मा शामिल हुए। इसमें प्रदूषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि हमने एनसीआर में प्रदूषण कम करने और इस कोशिश में दिल्ली और एनसीआर की भूमिकाओं पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुझाए गए कदमों के बारे में बताते हुए कहा, हमारी 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' पॉलिसी को और सख्ती से लागू किया जाएगा। दिल्ली के सभी 500 पेट्रोल पंपों पर, जहां एएनपीआर कैमरे लगे हैं। साथ ही 'एंड-ऑफ-लाइफ' (अपनी उम्र पूरी कर चुकीं) गाड़ियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अक्तूबर में जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा और नवंबर में पीयूसी सेंटरों को अपग्रेड किया जाएगा। तीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के ज़रिए 2.5 लाख गाड़ियों की फिटनेस जांच की जाएगी।"

विज्ञापन

दिल्ली को 150 और ई-बसें मिलेंगी
सिरसा ने बताया कि दिल्ली में 588 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। इनमें 150 और बसें जोड़ी जाएंगी। उन्होंने 11 जिलाधिकारियों के कार्यालयों का दौरा कर प्रदूषण हॉटस्पॉट के 3 किलोमीटर दायरे में गतिविधियों की समीक्षा की। 62 चिह्नित प्रदूषण हॉटस्पॉट में से 42 पर प्रदूषण स्तर नियंत्रित किया जा चुका है। शेष हॉटस्पॉट पर भी काम जारी है। श्मशान घाट, डंपिंग साइट और निर्माण स्थलों जैसे विशिष्ट स्थानों पर ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारियों के माध्यम से इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाया जा रहा है।

अन्य पहल और सर्दियों की तैयारी
सड़कों के किनारों से उठने वाली धूल को रोकने के लिए 'ब्राउन पैच' और हरियाली विकसित की जाएगी। यह जनभागीदारी अभियान के तहत होगा। सड़कों की गहरी सफाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, जो हर पखवाड़े की जाएगी। 'जीरो बर्निंग' पहल के तहत इस बार 'हीटिंग स्पॉट' बनाए जाएंगे। अस्थायी आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव के लिए हीटिंग की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed