{"_id":"65dd0e7eeac1c6fe0f0d1f73","slug":"action-started-against-those-driving-with-high-beam-headlights-at-night-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रात को हाई बीम हेडलाइट्स जलाकर चलने वालों की अब खैर नहीं, दो दिन में की 277 चालकों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रात को हाई बीम हेडलाइट्स जलाकर चलने वालों की अब खैर नहीं, दो दिन में की 277 चालकों के खिलाफ कार्रवाई
Tue, 27 Feb 2024 03:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:49 AM IST
सार
हाईबीम लाइट अक्सर सामने से आ रहे ड्राइवरों के लिए चकाचौंध का कारण बनती है और इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली यातायात पुलिस ने रात के समय हाई बीम हेडलाइट्स जला कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की कर दी है। हाईबीम लाइट अक्सर सामने से आ रहे ड्राइवरों के लिए चकाचौंध का कारण बनती है और इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। शनिवार से शुरू हुए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने दो दिन में 277 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई या चालान किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(यातायात) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि हाई बीम उपयोग से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटर चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर अधिकारियों की टीमों को तैनात किया था। उल्लंघनकर्ताओं को अनुचित हेडलाइट उपयोग से जुड़े खतरों के बारे में शिक्षित किया गया और प्रासंगिक यातायात कानूनों के अनुसार मौके पर ही चालान जारी किए गए।
विज्ञापन
अभियान शुरू करने से पहले दो दिन तक लोगों को जागरूक किया गया है। हर चौराहे व मार्गों पर यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है। ड्राइवरों को अलग से बुलाकर जागरूक किया गया है। -एचजीएस धालीवाल, विशेष पुलिस आयुक्त, यातायात दिल्ली पुलिस
विज्ञापन