फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Action against those selling illegal firecrackers in the capital 2262 kg of illegal firecrackers seized six ar

Delhi: राजधानी में अवैध पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 2262 किलो अवैध पटाखे जब्त, छह गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 09:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 09:52 PM IST
सार

पुलिस ने 24 घंटे में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2260 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। इसके अलावा एक ऑटो और कार भी जब्त किया है।
 

विज्ञापन
Action against those selling illegal firecrackers in the capital 2262 kg of illegal firecrackers seized six ar
अवैध पटाखे (पाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघानी में पुलिस की कार्रवाई के बावजूद दुकानदार चोरी छिपे अवैध पटाखे बेच रहे हैं। इनके खिलाफ अभियान चला रही पुलिस ने पिछले 24 घंटे में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2260 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस एक ऑटो और कार भी जब्त की है।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने अवैध पटाखा बेचने के आरोप में शुभम गुप्ता, पवन अरोड़ा और गोपाल दास को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 640 किलोग्राम पटाखे, ऑटो और कार बरामद की है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो लोग ऑटो और कार से अवैध पटाखा लेकर अमर कालोनी की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मार्केट की ओर से आ रही एक कार और ऑटो को रोककर शुभम और पवन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 217 किलोग्राम पटाखे मिले। उन्होंने बताया कि पटाखा कोटला मुबारकपुर के जय माता दी स्टोर से खरीदे थे। पुलिस ने स्टोर पर छापा मारकर 423 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद कर लिए और दुकानदार गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

वहीं उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने कन्हैया नगर इलाके में अवैध पटाखा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 570 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। निरीक्षक अमित कुमार को कन्हैया नगर में पटाखा बेचे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मोहित को गिरफ्तार कर लिया। मोहित ने बताया कि उसने गाजियाबाद के एक डीलर से पटाखे खरीदे थे और दीपावली में उसे बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दक्षिण जिला स्पेशल स्टाफ ने दिनेश चंद को पटाखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 250 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस को मदनगीर के एक दुकान में पटाखा जमा किए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर पटाखे बरामद कर लिए और दुकानदार दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इसी तरह उत्तरी जिला ऑपरेशन सेल ने एक सूचना पर सदर बाजार के एक दुकान पर छापा मारकर 800 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने यहां से शहजाद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed