फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Acting trainning will be available in gurgaon

एक्टिंग करने का है शौक तो आपके काम की है ये खबर

Wed, 06 May 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 06 May 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
Acting trainning will be available in gurgaon

राजकीय स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थीं गर्मी की छुट्टियों में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के एक्सपर्ट अदाकरी के गुर सीखेंगे। इसको लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


निगमायुक्त विकास गुप्ता ने बताया कि जून में स्कूल व कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने का मौका मिलेगा। एनएसडी द्वारा विद्यार्थियों के लिए  कार्यशाला का आयोजन करके उन्हें थिएटर की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। कोई भी राजकीय स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। इसके लिए नगर निगम के सांस्कृतिक सलाहकार विश्व दीपक त्रिखा के मोबाइल नंबर 9254400482  पर संपर्क किया जा सकता है। इस मुददे पर एनएसडी के एक्सटेंशन डिपार्टमेंट के इंचार्ज अशोक सागर भगत से बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, नगर निगम सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ (स्पिक-मैके)के सहयोग से राजकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा 10 से 30 मई तक विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों को संस्कृति की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed