{"_id":"5f1c7ff2bb1283521d649212","slug":"acp-of-delhi-police-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक एसीपी की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक एसीपी की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार
Sun, 26 Jul 2020 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:24 AM IST
सार
- ड्यूटी के दौरान मेन रोड पर टाटा-407 चालक कुचलकर हुआ फरार, एम्स ट्रामा सेंटर ले जाने पर कर दिया गया मृत घोषित
- दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंतकुंज साउथ थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंतकुंज साउथ इलाके में शनिवार रात करीब 9.30 बजे रजोकरी फ्लाईओवर के पास ड्यूटी पर तैनात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी संकेत कौशिक को टाटा 407 ने कुचल दिया। उन्हें तत्काल एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के पीछे कोई साजिश तो नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मूलत: अजेमर (राजस्थान) निवासी संकेत कौशिक (58) दक्षिण-पश्चिम जिले में एसीपी ट्रैफिक के तौर पर तैनात थे। रात करीब 9.30 बजे वह रजोकरी फ्लाईओवर के पास यातायात व्यवस्था को संभाल रहे थे। उनका स्टाफ भी साथ में था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह सर्विस रोड से मेन रोड की ओर बढ़े तभी गुरुग्राम की ओर से आए तेज रफ्तार टाटा-407 ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर मौजूद स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल एसीपी को एम्स ट्रामा सेंटर ले गए। वहां, डॉक्टरों ने एसीपी को मृत घोषित कर दिया। उधर, वारदात के बाद बजाए चालक वाहन को रोकने की बजाय मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम बंाच की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था। वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस मौके पर मौजूद स्टॉफ से पूछताछ कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।