फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   acid attack on a girl and boy in delhi one in custody

दिल्लीः विकासपुरी में बाइक सवार युवक-युवती पर फेंका तेजाब, एक हिरासत में

Thu, 13 Jun 2019 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
acid attack on a girl and boy in delhi one in custody
acid attack - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बाइक सवार युवक-युवती पर अज्ञात युवकों ने तेजाब फेंक दिया। हमले में युवक बुरी तरह झुलस गया, जबकि युवती पर भी छींटे गिरे हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


जख्मी हालत में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि युवती के पूर्व प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक कमल (24) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता है। उसकी 19 वर्षीय युवती से दोस्ती है। मंगलवार को युवती का अलीपुर में एग्जाम था। परीक्षा दिलाकर कमल युवती को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास नगर के पास नाले वाले रोड पर पहुंचे तो अज्ञात युवकों ने दोनों पर तेजाब डाल दिया। तेजाब कमल के चेहरे व अन्य हिस्से पर गिरा, जबकि बाइक के पीछे बैठी युवती के शरीर पर तेजाब की छींटे गिर गए। तेज जलन होने पर युवक ने बाइक रोक दी। राहगीरों की मदद से युवक युवती को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचा।

युवती ने बताया है कि उसकी पहले एक युवक से दोस्ती थी। युवक का उसके घर पर भी आना-जाना था। युवती व कमल ने उसी युवक व उसके दोस्तों पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। 


पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने बुधावर को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक युवक को हिरासत में भी लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed