फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused who made obscene videos of gay youths and blackmailed them has been arrested

बेरोजगारी का उठाया ऐसा फायदा: समलैंगिक युवकों को कमरे में बुलाते...बना लेते ऐसे वीडियो; फिर शुरू होता असली खेल

Sun, 23 Mar 2025 10:20 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Mar 2025 10:20 PM IST
सार

आरोपी फैक्टरी और कंपनियों में काम करने वाले समलैंगिक युवकों से संपर्क बढ़ाते थे। तीनों आरोपी ऐसे युवकों को अच्छी जगह नौकरी लगवाने का झांसा देते थे और साक्षात्कार देने के लिए कमरे में बुलाते थे।

विज्ञापन
Accused who made obscene videos of gay youths and blackmailed them has been arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

समलैंगिक युवकों को कमरे में बुलाकर उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। फेज-2 पुलिस की ओर से इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए जाने वाला मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी संदीप सिंह और विष्णु और डिवाई निवासी राहुल के रूप में हुई है। गिरफ्त में आए आरोपियों ने अभी तक कितनी वारदात की हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों 12वीं पास हैं। नौकरी के सिलसिले में नोएडा आए थे और गिरोह बनाकर इस प्रकार का अपराध करने लगे। तीनों आरोपियों की उम्र 19 से 22 साल के करीब है। वर्तमान में थानाक्षेत्र के इलाहाबास गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी जब बुलंदशहर भागने की फिराक में थे तभी मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उन्हें बस स्टैंड के पास से धर दबोचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी फैक्टरी और कंपनियों में काम करने वाले समलैंगिक युवकों से संपर्क बढ़ाते थे। तीनों आरोपी ऐसे युवकों को अच्छी जगह नौकरी लगवाने का झांसा देते थे और साक्षात्कार देने के लिए कमरे में बुलाते थे। जैसे ही युवक कमरे पर पहुंचता था आरोपी कमरा बंद कर उसकी अश्लील वीडियो बना लेते थे। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवकों से पैसे की मांग की जाती थी। 

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी

विज्ञापन

शिकायत दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी कि तीन लोगों ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और कमरे में बंद कर दिया। तीनों ने युवक के साथ अश्लील हरकत की और इसकी वीडियो बना ली। वीडियो डिलीट करने के एवज में युवक से पैसे की मांग की जा रही है। युवक ने जब पैसे देने से इनकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बदनामी के डर से आरोपी ने पहली बार में 2500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। जिस दिन पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई उस दिन भी आरोपियों ने 1500 रुपये दिए थे। आरोपियों के पैसे मांगने का सिलसिला जारी था। जैसे ही मामला संज्ञान में आया फेज-2 थाना प्रभारी की अगुवाई में आरोपियों को दबोचने के लिए टीम गठित की गई। और आरोपियों को दबोचा गया। 

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये पकड़ा 
पहला ट्रांजेक्शन आरोपियों ने ऑनलाइन कराया था। यही पुलिस के लिए मददगार बना और पुलिस ने केस दर्ज होने के कुछ घंटे के भीतर ही आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली और इन्हें धर दबोचा। हालांकि पुलिस की नजर से बचने के लिए आरोपी वाट्सऐप और वीपीएन इंटरनेट पर ही बातचीत करते थे। 

अन्य जगहों पर भी ठगी करने की थी साजिश
गिरोह के शातिरों द्वारा नोएडा के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम के समलैंगिक युवकों को निशाना बनाते थे। आरोपियों के मोबाइल के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। युवकों के पास से बरामद मोबाइल की जब जांच की गई तो उसमें आपत्तिजनक वीडियो मिला। आरोपी कैश के रूप में रकम लेने को प्राथमिकता देते थे, ताकि ट्रांजेक्शन डिटेल के जरिए इनको पकड़ा ना जा सके।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed