फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who killed his girlfriend in Ranhaula area has been arrested

Delhi: प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरे युवक से संबंध रखने के शक में ली जान

Tue, 03 Sep 2024 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Sep 2024 05:06 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रकूट, मध्य प्रदेश निवासी अशोक (48) के रूप में हुई है। आरोपी मजदूरों का ठेकेदार था और उसकी सात-आठ साल पहले मृतका से मुलाकात हुई थी। महिला अपने पति से अलग रही थी।

विज्ञापन
accused who killed his girlfriend in Ranhaula area has been arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणहौला इलाके में प्रेमिका की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अपनी प्रेमिका पर दूसरे युवक से संबंध रखने का शक था। घटना के चार दिन पहले दिल्ली आया था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी मजदूरों का ठेकेदार था और उसकी सात-आठ साल पहले मृतका से मुलाकात हुई थी। महिला अपने पति से अलग रही थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रकूट, मध्य प्रदेश निवासी अशोक (48) के रूप में हुई है। 29 अगस्त की सुबह 5.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे से 28-30 साल की महिला मृत अवस्था में मिली। महिला का गला रेता गया था। महिला की पहचान रानी के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि उसने सात-आठ माह पहले कमरे को राजू गुप्ता को किराए पर दिया था। जिसने कमरे को मृतका रानी और सरोजा नाम की महिला को रहने के लिए दिया था। दोनों को मां-बेटी बताया था। एक अन्य किराएदार ने 29 अगस्त की सुबह मकान मालिक को फोन कर रानी की हत्या की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सरोजा ने पुलिस को बताया कि रानी का पति अशोक चार-पांच दिन पहले आया था। घटना के समय दोनों कमरे में थे जबकि वह बाहर सो रही थी। घटना के बाद से अशोक फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।    


थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। मृतका रानी के मोबाइल के जरिए आरोपी के मोबाइल नंबर का पता चला, जिसे सर्विलांस पर लगाया गया। जिसके जरिए पुलिस को आरोपी के चित्रकूट में होने की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम को चित्रकूट रवाना किया गया और वहां पर छापामारी कर आरोपी को 31 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed