फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who kidnapped and misdeed with girl arrested after encounter

दिल्ली: बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2022 02:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 02:33 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहबाद दौलतपुर निवासी मोहम्मद अख्तर (28) के रूप में हुई है। वह कूड़ा बीनने का काम करने के साथ साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 

विज्ञापन
accused who kidnapped and misdeed with girl arrested after encounter
दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने पांच साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के घुटना पर गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, दो खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहबाद दौलतपुर निवासी मोहम्मद अख्तर (28) के रूप में हुई है। वह कूड़ा बीनने का काम करने के साथ साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 9 मार्च की शाम सात बजे प्रकाश विहार में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पांच साल की बच्ची के गायब होने की शिकायत की। उसने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अगवा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अगले दिन एक पड़ोसी बच्ची को लेकर आया और बताया कि बच्ची आस पास के इलाके में मिली। पुलिस ने तुरंत काउंसलर को बुलाकर बच्ची की काउंसलिंग करवाई। साथ ही उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची पर यौन हमला की पुष्टि हुई। बच्ची का 164 सीआरपीसी के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। 12 मार्च को बच्ची को कुछ चिकित्सकीय समस्या होने लगी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस बच्ची के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमे एक युवक को बच्ची को ले जाते हुए देखा गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश शुरू की। स्पेशल स्टाफ में तैनात उप निरीक्षक रश्मि चौधरी को सूचना मिली कि आरोपी को शाहबाद डेयरी इलाके में देखा गया है। पुलिस की टीम तुरंत दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने दो गोली चला दी। पुलिस अपना बचाव करते हुए आरोपी पर चार राउंड गोली चलाई। एक गोली उसके घुटने में लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस आरोपी को पकड़ लिया और उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन मिले। आरोपी ने बताया कि दोनों फोन चोरी के हैं। उसने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed