{"_id":"5c39c70abdec2273923c09af","slug":"accused-of-women-assaulted-a-police-soldier-who-is-posted-on-dial-100-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर : महिला ने डायल 100 पर तैनात जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर : महिला ने डायल 100 पर तैनात जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Sat, 12 Jan 2019 04:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jan 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
बुलंदशहर के नरोरा थाने के माल मोहर्रिर इलाके में एक महिला ने डायल 100 पर तैनात एचसीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस बाबत सीधा एसएसपी को शिकायत की है। दरअसल, महिला का कहना है कि उसके साथ डायल 100 की पुलिस की गाड़ी पर तैनात एक एचसीपी ने धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आते ही एसएसपी ने फौरन जांच के आदेश दिए हैं। आदेश जारी होते ही सीओ डिबाई हरकत में आ गए और आरोपी एचसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर एसएसपी को रिपोर्ट सौपेंगी।
विज्ञापन