फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of rape use to provide loan from Ministry of Small Scale Industries on commission 

लघु उद्योग मंत्रालय से कमीशन पर लोन दिलवाता था दुष्कर्म का आरोपी

Thu, 24 Sep 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Sep 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape use to provide loan from Ministry of Small Scale Industries on commission 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कनॉट प्लेस के पांच सितारा सितारा होटल में असम की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी मनोज शर्मा की राजनेताओं में अच्छी उठ-बैठ थी। इसने जो हाल में नई दिल्ली में जो अपना कार्यालय खोला वह एक सांसद के कार्यालय में है। 

विज्ञापन


मनोज शर्मा का मुख्य काम कमीशन लेकर लघु एवं मध्यम सूक्ष्म उद्यम मंत्रालय(एमएसएमई) से लोन दिलवाना था। ये मंत्रालय से कुछ ही दिनों में लघु व मध्यम उद्योगों के लिए मंत्रालय से सर्टिफिकेट बनाकर लोन दिलवा देता था। आरोपी ने पीडि़त महिला को भी लोन दिलवाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधकारी ने बताया कि मनोज शर्मा कमीशन लेकर लोगों को लोन दिलवाने का काम करीब तीन महीने से काम कर रहा है। आरोपी की इस मंत्रालय में अच्छी पैठ है। कोरोना के चलते लघु उद्योगों पर जो मार पड़ी है उसके लिए सरकार ने सस्ती दरों पर लोन देने की घोषणा की है। आरोपी लोगों को लोन दिलाने के लिए उनकी फाइल खुद ही तैयार करता था। वह फाइल तैयार करने के लिए भी पैसे देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फाइल को मंत्रालय में पास करवा कर पीडि़त को लोन के लिए अधिकृत करवा देता था। मंत्रालय टर्नओवर को देखते हुए लोन देने के लिए एक सर्टिफिकेट देता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला को दस लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही थी। दस लाख रुपये का लोन दिलाने की एवज में उसने महिला से ढ़ाई लाख रुपये मांगे थे। महिला ने एक लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे। बाकी रकम लोन मिलने के बाद देने थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार दो आरोपी दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। आरोपी युवती इन दोनों को एयरपोर्ट से होटल लेकर आई थी। दक्षिण भारत के इन व्यवसायियों की फैक्टरी हैं। इन्हें भी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए लोन की जरूरत थी। साथ में ये व्यवसायी गिरफ्तारी हो चुके स्टोन व्यवसायी जगदीप सिंह के साथ भी साझेदारी में व्यवसाय करना चहाते थे।

मनोज शर्मा ने इस सबकी मीटिंग पांच सितारा होटल में करवाई थी। मनोज शर्मा पेशे से सिविल इंजीनियर है और पहले सरकारी ठेकेदार था। पिछले कुछ महीनों से यह लोगों को लोन दिलाने का काम करने लगा

चैक होटल में ही मिलेगा कहकर बुलाया था
आरोपी मनोज शर्मा ने पीडि़त युवती को ये कहकर बुलाया था कि उसके लोन का चेक होटल में ही मिलेगा। लोन का चैक देने के लिए उसने पीडि़त को होटल में बुलाया था। पीडि़त के मोबाइल से सात से आठ लड़कियों की फोटो मिली हैं। आरोपी युवती दक्षिण दिल्ली में पीजी में रहती है।


फरार दो आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं
पांच सितारा होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपी महिला समेत चार आरोपियों मनोज शर्मा, जगदीप सिंह सेठी व संजय चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। दक्षिण भारत के व्यवसायी फरार हैं। बताया जा रहा है कि ये भी बड़े व्यवसायी है और दक्षिण भारत में इनकी फैक्ट्रियां हैं। मनोज शर्मा खुद को समाजसेवी बताता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed