{"_id":"596234914f1c1b71618b4882","slug":"accused-of-pg-boy-murder-case-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":" पीजी हत्याकांड: केयरटेकर और उसके साथी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी हत्याकांड: केयरटेकर और उसके साथी गए जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के नाथुपुर गांव स्थित पीजी की पाचंवी मंजिल से फेंक कर की गई छात्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शनिवार को आरोपियों की रिमांड की अवधि खत्म हो रही थी। वारदात के चार दिन बाद भी हत्या के मुख्य आरोपी पीजी मालिक सतबीर और उसके दोनों बेटे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बीते बुधवार रात गांव नाथुपुर में स्थित पीजी में रहने वाले नैनीताल निवासी होटल मेनेजमेंट के छात्र रमेश बिष्ट को पांचवी मंलिज से फेंक कर इसलिए हत्या कर दी गई कि वह बिजली,पानी और खाने की शिकायत करने पीजी संचालकों के पास पहुंच गया था। पीजी मालिक और उसके साथी बदमाशों ने बुधवार रात में ही रमेश और उसके साथियों की जमकर पिटाई की और अंत में उसे पांचवी मंजिल से निचे फेंक कर हत्या कर दी ।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को मिले हत्या के सबूत
जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई है। जिसमें उन्होने ने कई खुलासे किए है। जांच में हत्या करने के सबूत मिले है। हालांकि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
आरोपियों को पकडने के लिए दो टीमें गठित
जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को पकडने के लिए दो टीमों का गठन किया गया हे। जो आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।