{"_id":"65e32a871ca29daec20afaa4","slug":"accused-of-murdering-uncle-arrested-from-up-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-41318-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संत कबीर नगर के ध्यानार्थ\nचाचा की हत्या का आरोपी यूपी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संत कबीर नगर के ध्यानार्थ चाचा की हत्या का आरोपी यूपी से गिरफ्तार
विज्ञापन
- एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड ने गांव बामनौली, संत कबीर नगर से दबोचा
- हत्या के मामले में जेल में बंद था आरोपी, पेरोल लेकर 2019 से था गायब
- साथियों के साथ मिलकर 2011 में चाचा की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चाचा की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा युवक पेरोल लेकर गायब हो गया था। पांच साल तक पुलिस उसकी तलाश करती रही। काफी प्रयासों के बाद अब पुलिस ने उसको गांव बामनौली, संत कबीर नगर, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। 14 अक्तूबर 2011 को आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद में दादी के सामने ही चाचा पर हमला कर दिया था।
इस हमले में दादी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में चाचा गौरी शंकर की मौत हो गई थी, जबकि दादी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस की सुनवाई के दौरान वर्ष 2013 में कड़कडृडूमा कोर्ट ने आरोपी को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मनोज के पिता व गौरी शंकर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। 14 अक्तूबर 2011 को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर चाचा की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। सजा के दौरान उसे 15 दिन की पेरोल मिली थी, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया। मनोज के गायब होने के बाद कई टीम उसकी तलाश में जुटी रही। इस बीच एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) को सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक गांव बामनौली, संत कबीर नगर, यूपी में छिपा हुआ है। एक टीम को वहां भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।