फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of misdeeding a woman by hiding her religion arrested in Greater Noida West

विधवा की आपबीती: धर्म छुपाकर युवक ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर आया 29 दिसंबर का वो दिन... बेटी पर भी थी बुरी नजर

Sun, 23 Jul 2023 10:04 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Jul 2023 10:04 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि आरोपी ने एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर पीड़िता के धर्म परिवर्तन का भी प्रयास किया था। आरोपी पीड़िता से 19.50 लाख रुपये हड़प चुका है।

विज्ञापन
Accused of misdeeding a woman by hiding her religion arrested in Greater Noida West
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में धर्म छुपाकर महिला से दोस्ती, दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग के मुख्यारोपी जिम ट्रेनर हारुन उर्फ नोनू एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर पीड़िता के धर्म परिवर्तन का भी प्रयास किया था। आरोपी पीड़िता से 19.50 लाख रुपये हड़प चुका है और उसकी बेटी से भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पीड़ता ने मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। नामजद किए गए पांच आरोपियों को पुलिस तलाश रही है और जल्द गिरफ़्तारी का दावा कर रही है।

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद शाहबेरी की एक महिला की जिम ट्रेनर से पहचान हुई थी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति की 2016 में मृत्यु हो गई थी। 2021 में उसकी मुलाकात हारून से हुई। हारून ने अपना नाम मोनू बताकर जान पहचान बढ़ा ली। 29 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक फ्लैट में आरोपी ने पीड़िता से संबंध बनाए। आरोपी पीड़िता को एक बार ऋषिकेश ले गया। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो तैयार कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी पीड़िता की बेटी को मैसेज भेजकर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इन सबमें आरोपी के परिचित व दोस्तों ने भी मदद की। पीड़िता की शिकायत पर बिसरख कोतवाली में आरोपी हारून, मोनू खान, सोनू, अलियार खान व राजू खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन

इसी जिम के ट्रेनर पूर्व में इसी तरह महिला का किया था शोषण
ये पहला मामला नहीं है जब शाहबेरी के जिम में इस तरह का मामला सामने आया है। पिछले साल भी इसी जिम के ट्रेन ने शाहबेरी की एक युवती से धर्म छुपाकर दोस्ती कर दुष्कर्म किया था। उस दौरान भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था। अब एक बार फिर इसी जिम के दूसरे ट्रेनर के इसी तरह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर महिला का शोषण करने व उसकी बेटी पर दबाव डालने से किसी साजिश के तहत घटना को अंजाम देने की आशंका है। लोग इस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed