फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of misdeed nine-year-old girl in Dayalpur police station arrested after encounter

नशे का आदि है नौशाद: नेहरू विहार में बच्ची से हैवानित करने वाला हिरासत से भागा, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Wed, 11 Jun 2025 04:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 04:55 PM IST
सार

दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस की हिरासत से भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया था। 

विज्ञापन
accused of misdeed nine-year-old girl in Dayalpur police station arrested after encounter
दिल्ली में मुठभेड़ के बाद आरोपी नौशाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी काे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौशाद को पुलिस मंगलवार दोपहर के समय हापुड़ से गिरफ्तार दिल्ली ला रही थी। इस दौरान आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बना कर पुलिस कर्मियों पर ब्लेड से हमला किया और भागने की कोशिश की।

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में वेलकम थाने में आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के दयालपुर में हुई थी वारदात
डीसीपी अशीष मिश्रा के अनुसार, 7 जून को रात करीब 8:41 बजे दयालपुर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से हत्या और यौन उत्पीड़न की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पीड़िता को उसके पिता अस्पताल ले जा चुके थे, जहां बेटी को मृत घोषित कर दिया। 

डॉक्टरों ने जता दी थी यौन उत्पीड़न की आशंका
डॉक्टरों ने पीड़िता के चेहरे पर चोटों के निशान देखे और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई। क्राइम और एफएसएल टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दयालपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

हापुड़ में गिरफ्तार नौशाद
पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। 10 जून दोपहर को आरोपी नौशाद को हापुड़-बुलंदशहर रोड, हापुड़, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली लाते समय आरोपी नौशाद को शौचालय के लिए पुलिस टीम वेलकम थाना क्षेत्र के झील पार्क के पास ले गई। इसी बीच नौशाद ने अपने कपड़ों के भीतर छिपाए ब्लेड से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। 

आरोपी के हमले में पुलिस कांस्टेबल घायल
हमले में कांस्टेबल अमित मान के सीने पर दो बार ब्लेड से वार किया। नौशाद भाग तो एसआई कौशिक घोष ने उसे रुकने के लिए हवा में गोली चलाई, लेकिन जब वह नहीं रुका तो एसआई ने उसके पैर पर गोली मारी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। फिलहाल आरोपी और पुलिस कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आरोपी है नशे का आदि...
मामले की जांच से जुड़े अधिकारी ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदि है। वारदात वाले दिन आरोपी ने शराब पी हुई थी। पीड़ित बच्ची आरोपी के बुलाने पर चली गई। आरोपी जब बच्ची से हैवानियत कर रहा था तो वह चीखने लगी तो उसका मुंह दबा दिया। बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को सूटकेस में बंद कर दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed