फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of killing a young man in Farsh Bazar arrested from Prayagraj

Delhi: फर्श बाजार में युवक की हत्या का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार, पहले भी कई वारदातों को दे चुका है अंजाम

Thu, 27 Apr 2023 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 06:32 PM IST
सार

आरोपी प्रयागराज में मणि पासी गैंग का सदस्य था। वह गिरोह के सदस्यों के बीच गुड्डू बंमबाज के नाम से जाना जाता था। मणि पासी गैंग के खात्मे के बाद वह दिल्ली आ गया और थाना आनंद विहार के इलाके में रहने लगा।

विज्ञापन
Accused of killing a young man in Farsh Bazar arrested from Prayagraj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला स्पेशल स्टाफ ने फर्श बाजार इलाके में एक युवक की हत्या में शामिल बदमाश को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। युवक की मार्च में हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी मणि पासी गैंग इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का सदस्य रह चुका था। वह बम बनाने में माहिर है और साल 2000 में उसने आनंद विहार में बम मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वह काफी साल तक जेल में था। वहां से बाहर निकलने के बाद वह कूड़ा बीनने का काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 8 मार्च को फर्श बाजार के सीबीडी ग्राउंड के पास एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चाकू के निशान और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच कर 14 मार्च को फरूकाबाद के पितौरा गांव से नबी मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वारदात में उसके साथ बाबा नाम का व्यक्ति शामिल था। उसने बताया कि उसने बाबा को रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ दिया था। उसने कहा कि बाबा पहले किसी हत्या के मामले में शामिल था। आरोपी का कोई फोन नंबर नहीं था, जिससे आरोपी का पता लगाना बहुत मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

 

स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश शुरू की। पुराने मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने पिटोरा के पड़ोसी थानों में बाबा की जानकारी हासिल कर आरोपी संतोष कुमार उर्फ गुड्डू बंमबाज़ को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुस्सैल स्वभाव का है और पहले भी कई हत्याओं में शामिल रहा है। उसने बताया कि वह बम बनाने में माहिर है। उसने साल 2000 में आनंद विहार इलाके में बम मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वह काफी समय तक जेल में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नबी मोहम्मद उसका गुरु है। 8 मार्च में को वह नबी मोहम्मद के साथ लीला होटल के पास खड़ी एक बस में गए। जहां मोहित ने बस में बैठने पर आपत्ति जताई। इस बात पर झगड़ा होने पर उसने मोहित पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद वह ट्रेन से अलीगढ़ आ गए और वहां कुछ दिन आवारागर्द की तरह घूमे। फिर वह मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद यूपी गए और वहां एक साधु भिखारी के रूप में एक मंदिर में रहे। फिर वह गौतम बुद्ध नगर यूपी की सड़कों पर आवारागर्द बनकर रहा। उसने बताया कि वह प्रयागराज में मणि पासी गैंग का सदस्य था। गैंग में उसने हाथ से बम बनाना सीखा था। वह गिरोह के सदस्यों के बीच गुड्डू बंमबाज के नाम से जाना जाता था। मणि पासी गैंग के खात्मे के बाद वह दिल्ली आ गया और थाना आनंद विहार के इलाके में रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed